Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घाव तेजी से भर रहे हैं। संगीता अब खाना भी खाने लगी हैं।
- पति ने फरसे से काट दिए थे हाथ-पैर के पंजे
हमीदिया अस्पताल में भर्ती संगीता के हाथ की उंगलियों में मूवमेंट शुरू हो गया है। उंगलियों को छूने पर दर्द का एहसास भी हो रहा है। हालांकि, उंगलियां पहले की अपेक्षा हल्की सी पतली जरूर हुई हैं, फिर भी डॉक्टरों को भरोसा है कि संगीता का हाथ सर्वाइव कर जाएगा। सोमवार को डॉक्टरों की टीम ज्वाइंट एग्जामिन करेगी। इस दौरान अलग-अलग विभागों के डॉक्टर्स अपने स्तर पर आंकलन करेंगे। इसके बाद ही स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगी।
हीमोग्लोबिन कम था, ब्लड भी चढ़ाया
- 9 मार्च की रात शराबी पति ने फरसे से संगीता के एक हाथ और पैर का पंजा काट दिया था।
- देर रात ही पुलिस कटे हुए अंग व संगीता को लेकर हमीदिया पहुंची थी।
- रात में ही ऑपरेशन शुरू हुआ, जो सुबह 9 बजे तक चला। 4 विभागों के डॉक्टरों ने हाथ से हथेली जोड़ी थी।
स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा
- संगीता के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। हाथ की उंगुलियों में मूवमेंट आया है। दर्द भी महसूस होने लगा है। सोमवार को डॉक्टरों की टीम ज्वाइंट एग्जामिन करेंगी, ताकि सही स्थिति पता लग सके। – डॉ. आईडी चौरसिया, अधीक्षक, हमीदिया