- Hindi News
- Sports
- Cricket
- MS Dhoni’s Monk Look In A Tv Commercial Went Viral On Social Media And Memes; Calls Rohit Sharma Greedy
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नए मोंक लुक की काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने एक विज्ञापन के लिए ऐसा लुक अपनाया।
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नए मोंक लुक की काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने यह लुक IPL के नए विज्ञापन के लिए बनाया है। दरअसल स्टार स्पोर्ट्स पर IPL का एक नया विज्ञापन लॉन्च हुआ है। इसमें धोनी ने सिर मुंडवाया है और वह बौद्ध भिक्षु जैसे कपड़े पहने हुए किसी जंगल में दिख रहे हैं। वे इस वीडियो में रोहित शर्मा को लालची भी बोलते हैं। इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर मीम की बाढ़ आ गई है।
‘अगर लालच से जीतने की भूख बढ़ती है तो लालच कूल है’
इस नए विज्ञापन में कुछ बच्चे जंगल में क्रिकेट में खेल रहे होते हैं। इसके बाद धोनी उन बच्चों को रोहित शर्मा की कहानी सुनाते हैं। वह कहते हैं, ‘आज का टॉपिक है लालच। यह कहानी हिटमैन रोहित शर्मा की है। एक बार शेर के मुंह पर खून लग गया। पांच बार जीतने के बाद भी उसका पेट नहीं भरा। वीवो IPL में इंडिया का नया मंत्र है। अगर लालच से जीतने की भूख बढ़ती है तो लालच कूल है।’
#VIVOIPL salutes the new Indian spirit that is eager to innovate and rewrite the rulebook.
Will history be created yet again this IPL?
Join us in celebrating #IndiaKaApnaMantra.
LIVE from Apr 9 | Broadcast starts 6 PM, Match starts 7:30 PM | Star Sports & Disney+Hotstar VIP pic.twitter.com/6IcKGwy4np
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 14, 2021
क्या हिटमैन IPL के 14वें सीजन में जीत की हैट्रिक लगाएगा?
वीडियो के अंत में बच्चे धोनी से पूछते हैं कि क्या हिटमैन जीत की हैट्रिक लगाएगा? तो इस पर धोनी कहते हैं, ‘किसका मंत्र काम आएगा यह तो वक्त ही बताएगा।’ सोशल मीडिया पर धोनी के नए लुक पर जमकर मीम बन रहे हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स ने धोनी के मोंक लुक का खूब उड़ाया मजाक
एक यूजर धोनी की दो फोटो शेयर करते हुए लिखता है कि धोनी जब रिक्वायर्ड रन रेट 2 के नीचे हो और धोनी जब रिक्वायर्ड रन रेट 9 से ऊपर हो। वहीं, दूसरा यूजर लिखता है कि मैच के बाद भी धोनी यंगस्टर्स को ऐसे ही ज्ञान देते हुए दिख जाते हैं।
युवराज की पारी पर धोनी का मीम भी खूब वायरल हो रहा
युवराज सिंह ने हाल ही में रोड सेफ्टी सीरीज में 22 गेंदों पर हाफ सेंचुरी लगाई थी। एक यूजर ने इसी को लेकर एक मीम शेयर किया। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि 45वें ओवर के बाद जब कोई धोनी से कहता है कि रन रेट बढ़ाओ, तो धोनी मोंक की तरह ही कूल होते हैं।
3 बार IPL खिताब जीत चुका है चेन्नई सुपर किंग्स
धोनी के नेतृत्व में चेन्नई ने तीन बार खिताब अपने नाम किया है। हालांकि, पिछले सीजन में टीम का परफॉर्मेंस खराब रहा था। टीम ने 14 में से सिर्फ 7 मैच जीते थे और पॉइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर रही थी। चेन्नई सुपर किंग्स इस साल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 अपैल को अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
When Lord Dhoni Finally Realised That His Little Brother Chiku Only Won Heart, Kidney & Lungs In IPL But Not A Cup. pic.twitter.com/7uZxIE4ayy
— 𝘼𝙖𝙠𝘼𝙨𝙝 🔥 (@SarcasticGandu) March 14, 2021
धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को संन्यास लिया था
धोनी ने पिछले साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। धोनी ने भारत के लिए कुल 350 वनडे, 98 टी-20 और 90 टेस्ट खेले हैं। इसमें उन्होंने 17 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 108 अर्धशतक और 16 शतक लगाए।