रेल यात्रियों को सुविधा: भोपाल होकर इंदौर-पुरी के मध्य चलेगी सप्ताहिक सुपरफास्ट हमसफर स्पेशन ट्रेन; 23 मार्च से शुरू होगी

रेल यात्रियों को सुविधा: भोपाल होकर इंदौर-पुरी के मध्य चलेगी सप्ताहिक सुपरफास्ट हमसफर स्पेशन ट्रेन; 23 मार्च से शुरू होगी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Big News For Train Passengers! Indian Railways Will Run Weekly Superfast Humsafar Train Between Indore And Puri Via Bhopal

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भोपाल से होकर 23 मार्च से एक विशेष ट्रेन इंदौर और पुरी के बीच चलने लगेगी। – प्रतीकात्मक फोटो

रेल यात्रियों की संख्या को देखते हुए भोपाल होकर इंदौर और पुरी के लिए गाड़ी संख्या इंदौर-पुरी-इंदौर सुपरफास्ट हमसफर स्पेशल (09371/09372) ट्रेन शुरू होने जा रही है। यह विशेष गाड़ी 23 मार्च से अगले आदेश तक चलाई जाएगी। इसका भोपाल के अलावा इटारसी में भी हॉल्ट है।

1. गाड़ी संख्या : 09371

ट्रेन का नाम : इंदौर-पुरी साप्ताहिक सुपरफास्ट हमसफर स्पेशल

प्रारंभ दिन : 23 मार्च से प्रति मंगलवार को

प्रारंभिक स्टेशन : इंदौर से दोपहर 3 बजे

2.गांड़ी संख्या : 09372

ट्रेन का नाम : पुरी-इंदौर साप्ताहिक सुपरफास्ट हमसफर स्पेशल

प्रारंभ दिन : 25 मार्च से प्रति गुरुवार को

प्रारंभिक स्टेशन : पुरी स्टेशन से रात 12.30 बजे से

स्टाप : यह दोनों दिशाओं में देवास, भोपाल, इटारसी, नागपुर, गोंदिया, राजनादगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, झरसुगुड़ा रोड, संबलपुर सिटी, केरेजंगा, आंगुल, भुवनेश्वर एवं खुर्दा रोड जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच : इस गाड़ी में थर्ड एसी के 10, स्लीपर क्लास के 6, पैंट्रीकार का 1 और एसएलआर के 2 समेत कुल 19 डिब्बे रहेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link