- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Came To Meet His Girlfriend, The Villagers Grabbed And Beat Him Mercilessly With Poles And Belts And Marched Into The Village
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रतलाम6 मिनट पहले
- पुलिस मामले की कर रही जांच
जिले के थाना बड़ावदा अंतर्गत गांव लोद में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि युवक अपनी प्रेमिका से गांव मिलने आया था, जिस ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद गांव के 6 से 7 लोग उसे न्यूड कर देते हैं। उसकी डंडे और बेल्ट से बर्बरता पूर्वक पिटाई करते हुए गांव में घुमाने लगते हैं। वायरल हो रहे वीडियो के मामले की बड़ावदा थाना पुलिस जांच कर रही है।
बड़ावदा पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो 2 से 3 दिन पुराना है। इसमें एक युवक को कुछ लोग बेहरहमी से पिट रहे। वही पिटाई के मामले में अभी तक युवक ने शिकायत थाने पर नहीं की है। ग्रामीणों के अनुसार गांव की युवती से प्रेम संबंधों की वजह से उसकी पिटाई की गई है। युवक कपड़ा बचने का काम करता है। वह गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। इसी दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।
बहरहाल इस मामले में बड़ावदा थाना पुलिस ने वायरल हो रहे वीडियो लोद गांव के होने की पुष्टि जरूर की है। लेकिन फरियादी द्वारा अब तक शिकायत नहीं किए जाने की वजह से कार्रवाई नहीं की गई है।