मध्य प्रदेश के धार जिले में लव जिहाद का संभवतः यह पहला मामला है. (सांकेतिक तस्वीर)
लव जिहाद: लड़का और लड़की दोनों दोस्त थे. लड़के ने अपना नाम जय बताया. दोस्ती बढ़ने लगी तो लड़का लड़की के कमरे पर आने-जाने लगा. एक दिन जब उसने लड़की से दुष्कर्म की कोशिश की तो पूरा राज सामने आ गया.
जानकारी के मुताबिक, गंधवानी के लड़के ने नाम बदलकर युवती से दोस्ती की. पुलिस के अनुसार लड़की खरगोन में रहती है और धार के निजी कॉलेज में नर्सिंग का कोर्स कर रही है. लड़की ने शहर के दीनदयालपुरम में किराए से कमरा ले रखा है.
लड़की ने कहा- आरोपी ने छुपाई पहचान
शनिवार रात लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि जोएफ पिता रफीक गंधवानी का रहने वाला है. उसने अपनी पहचान छुपाई और अपना नाम जय बताया. लड़की ने उस पर विश्वास कर लिया और वो किताबें और नोट्स एक-दूसरे से एक्सचेंज करने लगे. दोस्ती गहरी होने पर जोएफ लड़की के कमरे में भी आ जाता था.शोर मचने पर इकट्ठा हो गए लोग
पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम 4 बजे जोएफ नोट्स लेने के बहाने युवती के कमरे पर पहुंचा और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. लड़के ने लड़की के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की. लड़की घबरा गई और शोर मचाने लगी. चिल्लाने की आवाज सुन पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा और लड़के को बाहर निकालकर पीटा.
नई धारा में दर्ज हुआ केस
इसके बाद जब पुलिस आई तो उसके नाम की असलियत खुली. कोतवाली पुलिस उसे अपने साथ ले गई. सिर पर चोट लगने की वजह से युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़िता की शिकायत पर युवक को धारा 452, 354 व धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है.