- Hindi News
- Local
- Mp
- Coronavirus Vaccine Politics; MP EX CM Digvijay Singh Targeted By Home Minister Narottam Mishra
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। – फाइल फोटो
- भाजपा मुस्लमानों की नहीं बल्कि आतंकवादियों की विरोधी है
मध्यप्रदेश में वैक्सीन को लेकर दिए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्वियज सिंह के बयान को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय पर हमला करते हुए कहा कि दिग्विजय के मन में गोडसे और मुंह में गांधी रखते हैं। वे अपने बड़े भाई कमल नाथ से ही पूछ लेते, तो वे बेहतर बता देते।
वे इस तरह के बयान जानबूझकर देते हैं। मोदी ने वैक्सीन बनाकर भारत को विश्व गुरु की ओर बढ़ाया। हमारा मकसद सबका साथ सबका विकास है। यह वैक्सीन सिर्फ पाकिस्तान को नहीं जा रही रही। उस समेत 65 देशों को टीका दिया जा रहा है।
दिग्विजय तुष्टीकरण की राजनीति कर मुस्लमानों में भ्रम फैलाना चाहते हैं। भाजपा मुस्लिम विरोधी नहीं है। हम आतंकवादियों के खिलाफ हैं। दिग्विजय जैसे लोग इस मानसिकते हैं। और इस मानसकिता जैसे लोग हर वर्ग में हैं। भाजपा इस तरह के हर व्यक्ति का विरोध करती है। टुकड़े-टुकड़े वाले भी इसी में शामिल हैं।
दिग्विजय सिंह का ट्वीट-
55 करोड़ रुपए पाकिस्तान को देने का समर्थन करने पर नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी को गोली मारी। अब साहब जी 1125 करोड़ की वैक्सीन पाकिस्तान को मुफ़्त में दे रहे हैं।
मोदीगोडसे भक्तों कुछ कहना चाहेंगे?-सुमित सेठ
— digvijaya singh (@digvijaya_28) March 14, 2021
ममता पर भी साधा निशाना
नरोत्तम ने कहा कि दीदी (ममता बनर्जी) का पांव टूटा था या प्लास्टर ढीला था। जो डॉक्टर 24 घंटे में पैर जोड़ देता है, उसकी देश को बहुत जरूरत है। ममता दीदी राजनीतिक पाखंड कर रही हैं। भाजपा वहां 200 से ज्यादा सीट जीतकर जनता की सरकार बनाएगी। जनता ममता के जंगल राज से परेशान हो चुकी है।
कोरोना वापस आ गया है
नरोत्तम ने कहा कि प्रदेश में कोरोना एक बार फिर वापस आ रहा है। हमने गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। सख्ती के साथ पालन किया जाएगा। बिना टेस्ट के महाराष्ट्र से आ रहे लोगों को एंट्री नहीं होगी। अस्पताल पूरी तरह से तैयार हैं। सभी के इलाज की पूरी व्यवस्था है। मुख्यमंत्री शिवराज खुद हर दिन कोरोना को लेकर अपडेट लेते रहते हैं। जो भी जरूरी कदम उठाने की जरूरत होगी। सरकार उसे उठाएगी।