CGPSC 2020: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा के लिए 2763 कैंडिडेट्स ने हासिल की सफलता

CGPSC 2020: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा के लिए 2763 कैंडिडेट्स ने हासिल की सफलता


  • Hindi News
  • Career
  • CGPSC 2020| CGPSC Released The Result Of State Service Preliminary Examination, 2763 Candidates Qualified For Main Examination

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ पब्लिक सर्विस कमीशन (CGPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 में शामिल हुए कैंडिडेट्स आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट psc.cg.gov.in के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं। जारी रिजल्ट मुताबिक परीक्षा में कुल 2763 कैंडिडेट्स ने सफलता हासिल की है। सफल कैंडिडेट्स अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

18 जून से होगी मुख्य परीक्षा

CGPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 14 फरवरी को आयोजित की गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित हुए कैंडिडेट्स अब 18, 19, 20 और 21 जून 2021 को आयोजित होने वाली छत्तीसगढ़ राज्य सेवा मुख्य परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। इस परीक्षा के जरिए राज्य सरकार के तहत 21 सेवाओं की कुल 175 पदों पर भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन किया जाएगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट http://psc.cg.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी।
  • यहां पर अपने रोल नंबर के मुताबिक रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link