IND VS ENG: तीसरे टी20 में भी बेखौफ क्रिकेट खेलेगा इंग्लैंड, जेसन रॉय बोले-नाकामी से रवैया नहीं बदलेगा

IND VS ENG: तीसरे टी20 में भी बेखौफ क्रिकेट खेलेगा इंग्लैंड, जेसन रॉय बोले-नाकामी से रवैया नहीं बदलेगा


IND VS ENG: जेसन रॉय ने कहा आक्रामक क्रिकेट ही खेलेगा इंग्लैंड (साभार-एएफपी)

INDIA VS ENGLAND: दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, हालांकि जेसन रॉय (Jason Roy) ने कहा कि उनकी टीम तीसरे मैच में भी बेखौफ क्रिकेट खेलेगी.

नई दिल्ली. इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय (Jason Roy) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में इशान किशन की आतिशी बल्लेबाजी देख चुके हैं और वह रविवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में बायें हाथ के इस बल्लेबाज की ताबड़तोड़ पारी से हैरान नहीं हैं.किशन ने इंग्लैंड के खिलाफ 32 गेंद में 56 रन बना कर पांच मैचों की टी20 श्रृंखला में भारत की वापसी में अहम भूमिका निभाई.

रॉय ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘ जाहिर है इशान किशन शानदार खिलाड़ी है. उसने मुंबई इंडियन्स के लिए कई बार ऐसी पारी खेली है, इसलिए मैं उसकी ताबड़तोड़ शुरूआत से आश्चर्यचकित नहीं हूं.’उन्होंने कहा, ‘ एक-दो बार वह शॉट खेलने में चूक गया लेकिन फिर छक्का लगाकर उसने उस कमी को पूरा किया. यह अपने कौशल को शानदार तरीके से मैदान पर उतारने के बारे में है.’

निडर क्रिकेट खेलता रहेगा इंग्लैंड-जेसन रॉय
भारतीय टीम श्रृंखला में निडर क्रिकेट खेलने की योजना के साथ मैदान पर उतरी है और दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में यही देखने को मिला. इंग्लैंड की टीम पहले से ही ऐसा क्रिकेट खेल रही है. उन्होंने कहा, ‘ हमें 50 ओवर के फॉर्मेट में इससे फायदा हुआ है, इससे हमें 10 से 20 ओवर के मैचों में फायदा हुआ है. हमारी योजना आक्रामक क्रिकेट खेलने की रही है, लेकिन समस्या यह है कि ऐसी पिचों पर खेलते हुए आपको थोड़ा सतर्क रहना होता है. आपको जल्द ही फैसला करना होगा.’IND VS ENG: क्या सूर्यकुमार यादव के लिए बलिदान देंगे विराट कोहली? 

रॉय ने कहा, ‘ अगर आप उस तरह से खेलना चाहते हैं, तो आपको यह स्वीकार करना होगा कि कई बार आप विफल भी होंगे. हो सकता है कि पावर प्ले में तीन-चार विकेट गिर जाएं लेकिन हमारी बल्लेबाजी लाइनअप में गहराई है जिससे शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को ऐसा करने का मौका मिलता है.’ रॉय ने पहले टी20 में 49 और दूसरे मैच में 46 रन बनाए. अपनी इन पारियों को वो बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए. उन्होंने कहा, ‘ अहमदाबाद में ऐसी पिच है जहां आपको रन बनाने के लिए गेंदबाज का चयन करना होता है. दुर्भाग्य से मैंने जिस गेंदबाज का चयन किया था उसने मुझे आउट कर दिया. मैंने वाशिंगटन सुंदर के खिलाफ रन बनाने की योजना बनाई थी.’








Source link