फॉक्सवैगन
कंपनी ने कहा कि वह साल 1964 में पैदा हुए लोगों के लिए पार्शियल रिटायरमेंट की योजना बना रही है जबकि साल 1956 से 1960 के बीच जन्म लेने वालों को जल्दी रिटायरमेंट की पेशकश की जाएगी.
कंपनी ने कहा कि वह साल 1964 में पैदा हुए लोगों के लिए पार्शियल रिटायरमेंट की योजना बना रही है जबकि साल 1956 से 1960 के बीच जन्म लेने वालों को जल्दी रिटायरमेंट की पेशकश की जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि 900 वर्कर्स को जल्दी रिटायरमेंट चुनने को कहा जाएगा जबकि कुछ हजार कर्मचारियों को पार्शियल रिटायरमेंट की पेशकश की जाएगी.
ये भी पढ़ें- भारत में कारोबार शुरू करने से पहले एलन मस्क ने की इस कार कंपनी की तारीफ, कही ये बड़ी बात
फॉक्सवैगन बना रही है बिना ड्राइवर चलने वाली कारहाल ही में फॉक्सवैगन ने घोषणा की है कि वह बिना ड्राइवर चलने वाली कार जल्द ही बनाने वाले हैं. जिसे 2025 तक बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा. फॉक्सवैगन के सीईओ कार्स्टन इंट्रा के मुताबिक, कंपनी स्वत: चलने वाली इलेक्ट्रिक कार का विकास कर रही है. उन्होंने बताया कि इस साल की शुरुआत से हम जर्मनी में इस कार फील्ड ट्रायल कर रहे हैं, जिसके परिणाम काफी सराहनीय रहे हैं.
कार्स्टन के मुताबिक कंपनी ने बिना ड्राइवर वाली कार के लिए कुछ सॉफ्टवेयर डवलेप किए है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि फॉक्सवैगन की ये कार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित होगी. आपको बता दें फॉक्सवैगन के इस प्रोजेक्ट में फोर्ड मोटर भी सहयोग कर रही है.