केक खाना था, खा लिया जहर: बेटे के जन्मदिन पर पति देरी से घर पहुंचा तो पत्नी से हुआ विवाद, गुस्से में दोनों ने पी लिया कीटनाशक

केक खाना था, खा लिया जहर: बेटे के जन्मदिन पर पति देरी से घर पहुंचा तो पत्नी से हुआ विवाद, गुस्से में दोनों ने पी लिया कीटनाशक


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पत्नी रोशनी की हातल गंभीर होने से उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जरा सी बात पर दंपति ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। मरने के लिए दिन भी ऐसा चुना, जिस दिन घर के चिराग का जन्मदिन था। मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है। जहां सोमवार रात दंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। दोनों को एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर है। वे बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। वहीं, अस्पताल आए परिचितों ने बताया कि पति के देरी से घर आने पर दोनों में विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। हालांकि पुलिस वारदात के कारणों की जांच कर रही है। उसका कहना है कि जांच के बाद ही सही बात सामने आ पाएगी।

एमआईजी पुलिस के अनुसार रुस्तम का बगीचा निवासी 30 वर्षीय विकास और उसकी पत्नी रोशनी को परिजन गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां दोनों की हालत देखकर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। अस्पताल आए परिजनों ने बताया कि बेटे के जन्म दिन पर राेशनी ने घर पर छोटा सा कार्यक्रम रखा था। कुछ सामान खरीदने सहित घर में अन्य काम थे। क्योंकि विकास टेलरिंग का काम करता है, इसलिए उसे काम से आने में थोड़ी देरी हो गई। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। गुस्से में आकर पत्नी ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। यह देख गुस्साए पति ने भी पत्नी की तरह ही उसी कीटनाशक को पीकर जान देने की कोशिश की। विवाद होता देख परिजन दौड़कर आए तो दोनों को हालत बिगड़ रही थी। इस पर उन्हें तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं, पुलिस का कहना है कि दंपति की हालत गंभीर है, सुधार होते ही बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ही सही कारणों की जानकारी मिल पाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link