जमीन विवाद में भूले रिश्ते, की फायरिंग: परिवारिक विवाद में भतीजे ने वृद्ध ताऊ पर चलाईं गोलियां, भागकर बचाई जान

जमीन विवाद में भूले रिश्ते, की फायरिंग: परिवारिक विवाद में भतीजे ने वृद्ध ताऊ पर चलाईं गोलियां, भागकर बचाई जान


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

ग्वालियर11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चाकूबाजी की घटना के बाद पहुंची पुलिस, बाहर सड़क पर खड़ी हुई

  • बिजौली के पारसेन गांव की घटना
  • गोलीबारी से गांव में तनाव

जमीन के विवाद के चलते एक युवक ने सारे रिश्ते भुला दिए। पहले अपने वृद्ध ताऊ से मारपीट की फिर फायरिंग कर दी। ताऊ ने किसी तरह खुद को बचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर भाग चुका था। घटना मंगलवार सुबह बिजौली के पारसेन गांव की है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

बिजौली थाना क्षेत्र स्थित पारसेन गांव निवासी 61 वर्षीय राजकुमार पुत्र सरदार सिंह किसान है। उनके घर के पास ही भतीजा शिवेन्द्र उर्फ सिद्धू घुरैया रहता है। कुछ समय से उनके बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार सुबह शिवेन्द्र और उसके ताऊ के बीच फिर बहस हो गई। जिस पर उसने कुछ देर बाद ताऊ के घर पहुंचा और धमकाने के लिए मारपीट करने के बाद ताऊ पर फायरिंग कर दी। हमलावर ने एक के बाद एक दो गोलियां चला दीं। किसी तरह राजकुमार वहां से भागे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी हैं।

ताऊ ने भतीजे को चाकू मारा

वहीं शहर के हजीरा इलाके में पुरानी रंजिश पर एक ताऊ ने भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया है। हजीरा थाना क्षेत्र के चौड़े के हनुमान इलाके में निवासी कृष्णा पुत्र विनोद कोरी का विवाद पास ही रहने वाले ताऊ सुनील से चल रहा है। सोमवार रात कृष्णा घर में खाना खा रहा था तभी उसका ताऊ सुनील वहां पर आया और उसकी मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। किसी तरह युवक ने खुद को बचाया, लेकिन सिर पर चाकू का हल्का कट लगा है। आसपास के लोग वहां एकत्रित हुए तो हमलावर धमकाकर भाग गया। पुलिस ने हमलावर ताऊ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link