लिव-इन में रह रहे युवक का शव मिला: कमरे में फांसी के फंदे पर लटका था; परिजन बोले- युवक मारने आया, प्रेमिका पर संदेह – Rewa News

लिव-इन में रह रहे युवक का शव मिला:  कमरे में फांसी के फंदे पर लटका था; परिजन बोले- युवक मारने आया, प्रेमिका पर संदेह – Rewa News


रीवा के खुटेही इलाके में समदड़िया ग्रुप में शेफ के तौर पर काम करने वाले युवक का शव शनिवार को फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसकी पहचान विप्रेश पांडेय उर्फ मोनू के रूप में हुई है, जो रीवा के तेंदुआ, शाहपुर क्षेत्र का रहने वाला था। वह लिव-इन में रहता था।

.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, दरवाजा खुलवाया और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। हालांकि परिजनों ने इसे संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। प्रेमिका पर भी संदेह जाहिर किया है।

परिजन बोले- युवक मारने पहुंचा था परिजनों का कहना है कि कुछ दिन पहले कुछ युवक विप्रेश को मारने के इरादे से उसके कमरे तक पहुंचे थे। उस दौरान उसकी प्रेमिका ने बीच-बचाव कर उन्हें वापस लौटा दिया था। इसके बाद से ही विप्रेश डरा हुआ और तनाव में था। उनका आरोप है कि युवक की मौत के पीछे वही घटनाक्रम जुड़ा हो सकता है।

प्रेमिका की भूमिका पर सवाल परिजनों ने प्रेमिका की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि प्रेमिका से विप्रेश की पहचान उसके मामा के गांव में हुई थी, जहां से दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और बाद में दोनों साथ रहने लगे। परिवार का दावा है कि विप्रेश सामान्य स्वभाव का था और आत्महत्या जैसा कदम उठाने की कोई वजह नहीं थी।

प्रेमिका बोली- कमरे को लॉक कर लिया था मृतक की प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन उसने पहले उस कमरे को बाहर से लॉक किया, जिसमें वह खुद मौजूद थी। इसके बाद विप्रेश ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो दरवाजा खोला गया, जहां विप्रेश फांसी पर लटका मिला। प्रेमिका के इस बयान को लेकर भी परिजन सवाल उठा रहे हैं।

पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link