Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बीड़39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संत सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में एश हैंडलिंग का काम कर रही आका इकोलॉजी कंपनी द्वारा परियोजना के अंदर बंजर पड़ी 2 एकड़ जमीन में गार्डन तैयार किया गया। सोमवार काे परियोजना के ईडी वीके कैलासिया, एमआर पांडे सहित अन्य अधिकारियों ने पौधारोपण किया। यहां पर 10 प्रजातियों के 1 हजार पौधे रोपे गए।
गार्डन में घास की चादर भी बिछाई जाएगी। मजदूरों और कर्मचारियों को बैठने के लिए कुर्सियां लगाई जाएंगी। आका इकोलॉजी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर रिसानू चटर्जी ने बताया कि जिस जमीन पर गार्डन का निर्माण किया जा रहा है, यह बंजर थी। जिसे मिट्टी-मुरम डालकर संवारा जा रहा है। चारों तरफ बाउंड्रीवाल बनाई गई है।