Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हाेशंगाबाद7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मालाखेड़ी के स्वयंवरम गार्डन में चल रही रासलीला में 9 गाेपियाें के साथ भगवान श्रीकृष्ण ने मोर नृत्य किया। माेरपंख के पंख लगाकर करीब 30 मिनट तक भगवान श्रीकृष्ण नृत्य करते हैं। वृंदावन से आए पं. फतेहकृष्ण शर्मा ने बताया कि मोर सबसे पवित्र पक्षी माना गया है, इसलिए भगवान इसे अपने पास रखते हैं और मोर नृत्य करते हैं।
रासलीला में प्रतिदिन नया शृंगार करके प्रस्तुति देते हैं। 26 सदस्य यहां रासलीला का मंचन कर रहे है, इसका उद्देश्य है कि मनुष्य अपने जीवन में लगातार कर्म करता रहे। सोमवार को सुदामा कृष्ण की लीला का मंचन किया गया। रासलीला का समापन 16 मार्च काे हाेगा। इसमें बृज की लठमार हाेली होगी।