शादी के बाद जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की मेहंदी, हल्दी और संगीत की तस्वीरें भी VIRAL

शादी के बाद जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन की मेहंदी, हल्दी और संगीत की तस्वीरें भी VIRAL


जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी. (Jasprit Bumrah/Twitter)

शादी की रस्मों के अलावा बुमराह और संजना की हल्दी, मेहंदी और संगीत की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं .प‍िछले कुछ समय से जसप्रीत बुमराह और स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन की शादी की खबरें मीडिया में चल रही थीं.

नई दिल्ली. भारत के स्‍टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और स्‍पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन (Sanjana Ganeshan) 15 मार्च को 2021 को गोवा में शादी के बंधन में बंध गए हैं. दोनों की अनंत कारज की रस्‍म गुरुद्वारे में हुई है. इस स्‍टार गेंदबाज और संजना गणेशन ने सोशल मीडिया पर शादी की कुछ तस्‍वीरें शेयर करके इसकी जानकारी दी. इन दोनों के साथ ही सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं.

शादी की रस्मों के अलावा बुमराह और संजना की हल्दी, मेहंदी और संगीत की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं .प‍िछले कुछ समय से जसप्रीत बुमराह और स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन की शादी की खबरें मीडिया में चल रही थीं. जसप्रीत और संजना ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स को दी. उन्होंने कहा कि आज से उनकी जिंदगी की एक नई यात्रा शुरू हो गई है. ये उनके जीवन के सबसे खुशी के दिनों में से एक है.

99वें शतक के बाद छह बार आउट हुए थे सचिन, फिर 16 मार्च को बनाया था शतकों का शतक

बुमराह और संजाना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, प्यार से प्रेरित होकर, हमने एक साथ एक नई यात्रा शुरू की है. आज हमारे जीवन के सबसे खुशी के दिनों में से एक है और हम अपनी शादी की खबरें और अपनी खुशी आपके साथ साझा करते हुए बेहद धन्य महसूस कर रहे हैं. संजना गणेशन आईपीएल के दौरान केकेआर डायरीज नाम के शो की भी होस्ट रह चुकी हैं. वह 2016 में केकेआर के साथ जुड़ी थीं और नाइट क्लब नाम का शो होस्ट करती थीं.पैट कमिंस बोले, IPL में मोटी रकम मिलने से गेंद अचानक स्विंग नहीं होने लगेगी

संजना गणेशन आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 को भी कवर कर चुकी हैं. संजना गणेशन इंजीनियरिंग भी कर चुकी हैं हालांकि उन्होंने मॉडलिंग की तरफ रुख किया और साल 2014 में वो मिस इंडिया के फाइनल तक पहुंची थीं. संजना ने एमटीवी के रिएलिटी शो स्पिलिट्स विला से टीवी पर अपना डेब्यू किया था. संजना गणेशन ने साल 2013 में फेमिना गॉर्जियस का खिताब भी जीता था.

बता दें कि इससे पहले जसप्रीत बुमराह का नाम तेलुगु फिल्म अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन के साथ जोड़ा था. अनुपमा भी हाल ही में गुजरात पहुंची थी, जिसकी वजह से इन खबरों को हवा मिल रही थी. लेकिन कुछ दिनों बाद अनुपमा की मां ने इस बात की पुष्टि की कि उनकी बेटी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में गुजरात गई है. उनका बुमराह की शादी से कोई कनेक्शन नहीं है.








Source link