Last Updated:
Dharmendra meets Sachin tendulkar: बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत खराब चल रही है, वो इस समय मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं. सलमान खान और शाहरुख खान उसे मिलने पहुंचे. सचिन तेंदुलकर को धर्मेंद्र बेटा मानते हैं.
नई दिल्ली. हम सबके चहेते बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत इस वक्त ठीक नहीं है और उनके बेहतर स्वास्थ की दुआ पूरे देश में चल रही है. 10 नवंबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पिछले हफ्ते उन्हें नियमित जांच के लिए उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दिन के दौरान उनकी पत्नी हेमा मालिनी, बेटे सनी देओल और अन्य परिवार के सदस्य उनसे मिलने आए. अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान ने भी इस महान अभिनेता से मिलने के लिए अस्पताल का दौरा किया.
अभिनेता धर्मेंद्र भी ज्यादातर भारतीय की तरह क्रिकेट को देखना पसंद करते हैं. वो टीम इंडिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को अपने बेटे की तरह मानते हैं. कुछ साल पहले बॉलीवुड के हीमैन ने इस क्रिकेट के कोहिनूर के साथ अपना अचानक हुई मुलाकात की तस्वीर साझा की थी. उन्होंने सचिन तेंदुलकर को अपना प्यार बेटा बताया था. इंटरनेशनल क्रिकेट में दो दशक तक राज करने वाले इस महान क्रिकेटर ने 100 शतकों का महारिकॉर्ड बनाया. इसके अलावा सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी उनके नाम है. वनडे और टेस्ट दोनों में सचिन के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है.
Desh ke gauravshaali Sachin se aaj achanak hawai jahaz mein mulaqat ho gai ….Sachin jab jab mila mujhe hamesha mera pyaara beta ban ke mila….. Jeete raho, Love 💕 you Sachin. pic.twitter.com/pDpSD9Jnp3