गुजरात के पोरबंदर में मिली गुना से लापता नाबालिग: कैंट पुलिस ने दो नाबालिगों को खोजा, पुलिस दोनों को परिवारों के पास सुरक्षित लौटाया – Guna News

गुजरात के पोरबंदर में मिली गुना से लापता नाबालिग:  कैंट पुलिस ने दो नाबालिगों को खोजा, पुलिस दोनों को परिवारों के पास सुरक्षित लौटाया – Guna News



कैंट पुलिस ने दो नाबालिगों को खोजा है।

गुना की कैंट पुलिस ने महीनों से लापता दो नाबालिग लड़कियों को ढूंढ निकाला है। एक लड़की को गुजरात के पोरबंदर और दूसरी को राजस्थान के कोटा से बरामद किया गया। कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों को परिवारों के सुपुर्द कर दिया गया है।

.

पहली 16 वर्षीय किशोरी 23 फरवरी को बिना बताए घर से चली गई थी। दूसरी 15 साल की लड़की 19 जून से लापता थी। दोनों मामलों में परिजनों की रिपोर्ट पर कैंट थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई थी।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई तेज

प्रदेशभर में 1 से 30 नवंबर तक “विशेष ऑपरेशन मुस्कान” संचालित किया जा रहा है। SP अंकित सोनी ने नाबालिगों की खोज में गुना जिले के सभी थाना प्रभारियों को लगातार निर्देश दिए हैं। ASP मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और CSP प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और टीम ने मुखबिर तंत्र के साथ तकनीकी तरीकों से दोनों के लोकेशन का पता लगाया।

दो टीमें दो राज्यों में भेजी गईं

तफ्तीश में पता चला कि एक लड़की गुजरात के पोरबंदर और दूसरी राजस्थान के कोटा में है। इसके बाद कैंट थाना पुलिस की अलग-अलग टीमें दो राज्यों के लिए रवाना की गईं और दोनों किशोरियों को सुरक्षित बरामद कर गुना लाया गया।

गुना पहुंचने के बाद उन्हें बाल कल्याण समिति के सामने प्रस्तुत किया गया। समिति अध्यक्ष नीरू शर्मा द्वारा आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उन्हें उनके परिजनों के हवाले किया गया।

टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में TI अनूप कुमार भार्गव, उप निरीक्षक ज्योति राजपूत, SI अरुंधति राजावत, प्रधान आरक्षक मनोज कलावत, आरक्षक माखन चौधरी, सचिन शर्मा, सूर्यभान जाट, महिला आरक्षक प्रीति राठौड़, रक्षा रघुवंशी, धनकुवर जाटव तथा साइबर सेल के आरक्षक कुलदीप यादव और भूपेंद्र खटीक शामिल रहे।



Source link