दुबई: यूएई (UAE) के खिलाड़ी मोहम्मद नावेद (Mohammad Naveed) और शायमान अनवर बट्ट (Shaiman Anwar Butt) पर आईसीसी भ्रष्टाचार रोधी संहिता (Anti-Corruption Code) तोड़ने के आरोप साबित होने के बाद 8 साल का बैन लगाया गया है.
ICC ने जारी किया बयान
आईसीसी (ICC) ने बयान जारी कर कहा, ‘दोनों खिलाड़ियों पर बैन 16 अक्टूबर 2019 से लगा है जब इन्होंने आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स मैचों के दौरान भ्रष्टाचार करने की कोशिश की थी.’ आईसीसी की भ्रष्टाचार रोधी ट्रिब्यूनल (ICC Anti-Corruption Tribunal) ने सुनवाई के बाद इन दोनों खिलाड़ियों को दोषी माना है.
Naveed and Shaiman banned for eight years each under ICC Anti-Corruption Code https://t.co/MJs4fPJqkf
— ICC Media (@ICCMediaComms) March 16, 2021
क्रिकेटर्स पर लगे गंभीर आरोप
मोहम्मद नावेद (Mohammad Naveed) और शायमान अनवर बट्ट (Shaiman Anwar Butt) पर आईसीसी (ICC) के नियम 2.1.1 और 2.4.4 को तोड़ने का आरोप लगा है. इन दोनों खिलाड़ियों पर 2019 में टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स मैच के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे.
यह भी पढ़ें- तीसरी बार पापा बने क्रिकेटर शाकिब अल हसन, फेसबुक पर दिया ये खास मैसेज
क्या कहते हैं नियम?
दोनों खिलाड़ियों को धारा 2.1.1 और 2.4.4 के तहत सजा दी गई है. धारा 2.1.1 मैच फिक्स करने या नतीजे को प्राभावित करने के लिए सहमत होने से जुड़ी है जबकि 2.4.4 में भ्रष्टाचार के लिए संपर्क किए जाने की जनकारी आईसीसी एसीयू को नहीं देने के खिलाफ सजा का प्रावधान है.
‘सजा बनेगी मिसाल’
आईसीसी इंटीग्रिटी यूनिट के जनरल मैनेजर एलेक्स मार्शल (Alex Marshall) ने कहा, “नावेद और अनवर यूएई के लिए क्रिकेट खेलते थे. नावेद टीम के कप्तान थे, जबकि अनवर सलामी बल्लेबाज थे. मुझे खुशी है कि ट्रिब्यूनल ने इन पर सभी फॉर्मेट के क्रिकेट में खेलने पर बैन लगाया. यह हर उस खिलाड़ी के लिए चेतावनी है जो गलत रास्ते पर जाने की सोचेगा.’
फैंस को दिया धोखा
एलेक्स मार्शल ने कहा, ‘दोनों खिलाड़ियों का इंटरनेशनल करियर काफी बड़ा रहा है और ये जानते हैं कि मैच फिक्सर्स के साथ मिलने का अंजाम क्या होता है. इसके बावजूद यह दोनों खिलाड़ी भ्रष्टाचार में लिप्त रहे और इन्होंने टीम के साथी खिलाड़ी और यूएई क्रिकेट के समर्थकों को धोखा दिया.’