IND vs ENG: ऑयन मॉर्गन ने बनाया खास रिकॉर्ड, इंग्लैंड की ओर से ‘शतक’ लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने

IND vs ENG: ऑयन मॉर्गन ने बनाया खास रिकॉर्ड, इंग्लैंड की ओर से ‘शतक’ लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने


ऑयन मॉर्गन ने 56 मैच में कप्तानी की है और 32 में जीत दिलाई है.

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मैच मोटेरा में खेला जा रहा है. कप्तान ऑयन मॉर्गन (Eoin Morgan) इस मैच में उतरने के साथ ही 100 टी20 मैच खेलने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर बन गए हैं.

नई दिल्ली. इंग्लिश कप्तान ऑयन मॉर्गन (Eoin Morgan) ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में उतरने के साथ ही एक खास रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच तीसरा टी20 मैच अहमदाबाद के मोटेरा में खेला जा रहा है. ऑयन मॉर्गन का यह टी20 करियर का  100वां मैच है. वे 100 टी20 मैच खेलने वाले इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर बन गए हैं.

टी20 क्रिकेट की बात की जाए तो सिर्फ 4 खिलाड़ी ही 100 या उससे अधिक मैच खेल सके हैं. ऑयन मॉर्गन ऐसा करने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बने. पाकिस्तान के शोएब मलिक ने सबसे ज्यादा 116 टी20 मैच खेले हैं. भारत के रोहित शर्मा 108 मैच के साथ दूसरे और न्यूजीलैंड के रोस टेलर 102 मैच के साथ तीसरे पर हैं.

आफरीदी और गप्टिल ने 99 मैच खेले 
पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी, मोहम्मद हफीज और न्यूजीलैंड के मार्टिन गप्टिल ने 99-99 टी20 मैच खेले हैं. इंग्लैंड के लिए ऑयन मॉर्गन के बाद सबसे ज्यादा टी20 मैच जोस बटलर (76), एलेक्स हेल्स (60), क्रिस जॉर्डन (57 और स्टुअर्ट ब्रॉड (56) ने खेले हैं. ब्रॉड ने हालांकि 2014 के बाद से एक भी टी20 मुकाबला नहीं खेला है.बतौर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टॉप पर
बतौर कप्तान सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने की बात की जाए तो टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धाेनी टॉप पर हैं. उन्होंने 72 मैच में कप्तानी की है और 41 मैच में जीत दिलाई है. ऑयन मॉर्गन ने इस मैच में उतरने के साथ ही 77 मैच में कप्तानी कर ली है. आयरलैंड के विलियम पोर्टफील्ड (56), धोनी और मॉर्गन के बाद तीसरे नंबर पर हैं. विराट कोहली ने अब तक 42 टी20 मैच में कप्तानी की है.








Source link