मैं जितनी देर भी ग्राउंड पर हूं, डॉमिनेट करके खेलूं…वैभव की चेतावनी सुनिए

मैं जितनी देर भी ग्राउंड पर हूं, डॉमिनेट करके खेलूं…वैभव की चेतावनी सुनिए


होमखेलक्रिकेट

मैं जितनी देर भी ग्राउंड पर हूं, डॉमिनेट करके खेलूं…वैभव की चेतावनी सुनिए

Last Updated:

वैभव सूर्यवंशी एक ऐसा नाम बनकर उभरे हैं जिसका चर्चा इस वक्त पूरी दुनिया में हो रही है. महज 14 साल की उम्र में इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया. 35 बॉल पर शतक जमाकर उन्होंने सबको हैरान कर दिया. भारत की तरफ से वैभव सबसे तेज आईपीएल सेंचुरी जमाने वाले बल्लेबाज हैं, वहीं ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी का पुराना वीडियो हो रहा वायरल

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का लगातार दमदार प्रदर्शन करके दिखाया है. राजस्थान रॉयल्स के इस ओपनर की फॉर्म लगातार बेहतर होती जा रही है. चर्चा है कि वह इस साल के अंत तक भारत के लिए डेब्यू कर सकते हैं. 27 मार्च को उन्होंने 15वां जन्मदिन मनाया और इसी के साथ वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के लिए योग्य हो गए. वैभव का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने अपने मन की बात बताते हुए कहा कि जब तक वो बल्लेबाजी करते हैं, विरोधी से मैच छीनने का दम रखते हैं.

राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने कुछ दिन पहले दूरदर्शन से बात करते हुए अपने इरादे जाहिर किए थे. उन्होंने अपनी विरोधी टीम को चेतावनी देते हुए सावधान किया. उन्होंने कहा था, जब तक वह क्रीज पर रहेंगे, तब तक वह दबदबा बनाए रखेंगे और मैच विपक्षी टीम से छीन लेंगे. यह आईपीएल 2026 में आगे आने वाले मैच में बड़ी पारी का संकेत था. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने भारत के लिए वर्ल्ड कप खेलने का सपना देखा है.

View this post on Instagram





Source link