मैट्रिक 10वीं में दूसरे टॉपर को SBI ने दिया टैब: मैनेजमेंट ने मदद का आश्वासन दिया; UPSC लक्ष्य को पूरा कराने में कलेक्टर करेंगे मार्गदर्शन – Sidhi News

मैट्रिक 10वीं में दूसरे टॉपर को SBI ने दिया टैब:  मैनेजमेंट ने मदद का आश्वासन दिया; UPSC लक्ष्य को पूरा कराने में कलेक्टर करेंगे मार्गदर्शन – Sidhi News




सीधी जिले के मेधावी छात्र अभय गुप्ता को कक्षा 10वीं में प्रदेश स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रशासन और बैंकिंग क्षेत्र ने सहयोग का आश्वासन दिया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में अभय गुप्ता को उच्च गुणवत्ता का टैबलेट प्रदान किया गया। बैंक प्रबंधन ने उनकी आगे की पढ़ाई में हरसंभव तकनीकी और शैक्षणिक सहायता का आश्वासन दिया। एसबीआई के शाखा प्रबंधक शैलेन्द्र कुमार राय और लीड बैंक प्रबंधक ए.बी. चौधरी ने अभय की उपलब्धि को सराहनीय बताते हुए कहा कि प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। कलेक्टर ने “टैलेंट को सिस्टम से जोड़ने की पहल” बताया इस अवसर पर सीधी कलेक्टर विकास मिश्रा ने अभय गुप्ता के भविष्य के सपनों को साकार करने में प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अभय की आगे की पढ़ाई में हरसंभव मदद की जाएगी, और यदि उनका लक्ष्य यूपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण करना है, तो उसमें भी मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की जाएगी। कलेक्टर मिश्रा ने इसे “टैलेंट को सिस्टम से जोड़ने की पहल” बताया, जिससे जिले के अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी। अभय के माता-पिता, कैलाश गुप्ता और रेखा गुप्ता ने अपने बेटे को मिले इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह अभय की कड़ी मेहनत का परिणाम है और अब उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है।



Source link