क्रिकेटर्स और टीवी एंकर का रिश्ता पुराना: बुमराह से पहले बिन्नी और वॉटसन समेत 6 और प्लेयर्स ने टीवी एंकर से शादी रचाई, अब खुशहाल जिंदगी जी रहे

क्रिकेटर्स और टीवी एंकर का रिश्ता पुराना: बुमराह से पहले बिन्नी और वॉटसन समेत 6 और प्लेयर्स ने टीवी एंकर से शादी रचाई, अब खुशहाल जिंदगी जी रहे


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

अहमदाबाद28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेहंदी कार्यक्रम के दौरान जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन।

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन के साथ शादी कर ली है। दोनों ने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। बुमराह के अलावा भी कई क्रिकेटर्स ने स्पोर्ट्स एंकर या टीवी एंकर से शादी की है। इसमें स्टुअर्ट बिन्नी, शेन वॉटसन और मार्टिन गुप्टिल जैसे क्रिकेटर्स शामिल हैं। अब ये खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं…

1. जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन

जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन ने गिने-चुने लोगों के बीच गोवा में शादी की।

जसप्रीत बुमराह और संजना गणेशन ने गिने-चुने लोगों के बीच गोवा में शादी की।

बुमराह और संजना के बीच रिश्ते को लेकर काफी समय से बातचीत चल रही थी। हालांकि, दोनों ने कभी इसे जगजाहिर नहीं होने दिया। बुमराह और संजना के बीच लव स्टोरी पिछले साल से शुरू हुई। संजना ने IPL, वर्ल्ड कप और बैडमिंटन प्रीमियर लीग (PBL) समेत कई स्पोर्ट्स शो को होस्ट किया है।

2. स्टुअर्ट बिन्नी और मयंती लैंगर​​​​​​

ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी और स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर।

ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी और स्पोर्ट्स एंकर मयंती लैंगर।

भारतीय ऑलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी ने क्रिकेट जगत की मशहूर एंकर मयंती लैंगर से शादी की थी। मयंती ने अपने प्रोफेशनल करियर में कई बार बिन्नी का इंटरव्यू लिया। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और साल 2014 में उन्होंने शादी कर ली।

3. शेन वॉटसन और ली फर्लांग

एक कार्यक्रम के दौरान शेन वॉटसन और उनकी पत्नी ली फर्लांग।

एक कार्यक्रम के दौरान शेन वॉटसन और उनकी पत्नी ली फर्लांग।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। वॉटसन का दिल फॉक्स स्पोर्ट्स चैनल की लोकप्रिय एंकर ली फर्लांग पर आ गया। वॉटसन ने लंबे समय तक डेटिंग करने के बाद 2010 में फर्लांग से शादी की। उन दोनों के अब दो बच्चे हैं।

4. मार्टिन गुप्टिल और लोरा मैकगोल्ड्रिक​​​​​​​

न्यूजीलैंड के ओपनर गुप्टिल और उनकी पत्नी मैक्गोल्ड्रिक।

न्यूजीलैंड के ओपनर गुप्टिल और उनकी पत्नी मैक्गोल्ड्रिक।

न्यूजीलैंड के विस्फोटक ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने सितंबर, 2014 में लोरा मैकगोल्ड्रिक नाम की स्पोर्ट्स एंकर से शादी की। गुप्टिल की पत्नी स्काई स्पोर्ट्स चैनल की लोकप्रिय एंकर हैं। शादी के 6 साल बाद दोनों को एक बेटी और एक बेटा है।

5. मोर्ने मोर्कल और रोज केली​​​​​​​

मोर्ने मोर्कल और उनकी एंकर पत्नी रोज केली।

मोर्ने मोर्कल और उनकी एंकर पत्नी रोज केली।

साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्केल ने भी एंकर से ही शादी की है। मोर्कल ने दिसंबर, 2014 में ऑस्ट्रेलियाई चैनल 9 की टीवी रिपोर्टर रोज केली से शादी की। 2018 में मोर्कल ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद वे रोज के साथ सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) शिफ्ट हो गए। दोनों के 2 बच्चे भी हैं।

6. शॉन मार्श और रेबेका ओडोनोवन​​​​​​​

शॉन मार्श और रेबेका एक कार्यक्रम के दौरान।

शॉन मार्श और रेबेका एक कार्यक्रम के दौरान।

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर शॉन मार्श ने अप्रैल, 2014 में चैनल 7 की एंकर रेबेका ओडोनोवन से शादी की। शॉन और रेबेका के 3 बच्चे हैं।

7. बेन कटिंग और एरिन हॉलैंड​​​​​​​

बिग बैश लीग में बेन कटिंग और उनकी एंकर पत्नी एरिन हॉलैंड।

बिग बैश लीग में बेन कटिंग और उनकी एंकर पत्नी एरिन हॉलैंड।

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर बेन कटिंग ने भी टीवी एंकर एरिन हॉलैंड से शादी की थी। एरिन हॉलैंड मिस वर्ल्ड ऑस्ट्रेलिया भी रह चुकी हैं। इसके अलावा वह एक टीवी एंकर, होस्ट, मॉडल, डांसर और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। एरिन ने बेन कटिंग का भी इंटरव्यू लिया था।

खबरें और भी हैं…



Source link