- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Central School Will Open In Jabalpur West Central Railway Allocates Five Acres Of Land In Howbagh, Railway Personnel Will Get Priority
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
हाऊबाग रेलवे स्टेशन के पास पांच एकड़ में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय।
- WCREU पिछले तीन साल से कर रहा था मांग, शहर के लोगों को भी मिलेगा फायदा
- जीएम ने केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन आवंटित की, जल्द भवन बनने की प्रक्रिया होगी शुरू
रेलवे कर्मियों के बच्चों के लिए जल्द ही हाऊबाग में केंद्रीय स्कूल खुलेगा। पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के GM में इसके लिए हाऊबाग में पांच एकड़ जमीन केंद्रीय विद्यालय को आवंटित कर दिया है। अब भवन से लेकर अन्य जरूरी निर्माण यहां प्रशस्त हो गया है। शहर के सेंटर में सेंट्रल स्कूल होने का फायदा रेलवे के साथ-साथ शहर के आम लोगों को भी मिलेगा।
जानकारी के अनुसार, जबलपुर में पमरे जोन मुख्यालय 1 अप्रैल 2003 में स्थापित हुआ था। यहां पांच से छह हजार के लगभग कर्मचारी हैं। इन कर्मचारियों के बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने काे लेकर अर्से से केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग उठ रही थी। जबलपुर में सेंट्रल स्कूल खोलने की मांग वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन (WCREU) पिछले कई वर्षों से उठा रहा था। 2018 से तो उसने इस मांग को अपने PNM एजेंडे में भी शामिल किया था।
रेल कर्मियों के बच्चों को नहीं मिल पाता है प्रवेश
शहर में कई सेंट्रल स्कूल हैं, लेकिन उसमें रेलवे स्टाफ के बच्चों को पर्याप्त सीटें नहीं मिल पाती है। यूनियन सहित रेलवे परिवार की ओर से भी जबलपुर में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग उठाया जाता रहा। पमरे के GM शैलेंद्र सिंह राजपूत ने सेंट्रल स्कूल के लिए हाऊबाग में पांच एकड़ जमीन आवंटित कर दी।
रेल कर्मियों के साथ आम लोगों को भी होगा फायदा
जिले में वर्तमान में पांच केंद्रीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में प्रवेश के लिए मारामारी मचती है। रेलवे की भूमि पर खुलने वाले इस केंद्रीय विद्यालय में रेलवे कर्मियों को पर्याप्त कोटा मिलेगा। वहीं शेष बची सीट पर आम लोगों के बच्चे भी प्रवेश ले सकेंगे। भूमि आवंटित होने के बाद जल्द ही यहां निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।