भूमाफिया से जमीन मुक्त कराई: 19 एकड़ खेती की जमीन पर बिना अनुमति काट दी काॅलोनी, जमीन मालिकों को नोटिस

भूमाफिया से जमीन मुक्त कराई: 19 एकड़ खेती की जमीन पर बिना अनुमति काट दी काॅलोनी, जमीन मालिकों को नोटिस


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Colony, District Administration Takes Action On 19 Acres Of Cultivated Land Without Permission

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

ग्राम सेवनिया ओमकारा में 19 एकड़ खेती की जमीन पर बिना अनुमति काटी जा रही कॉलोनी के स्ट्रक्चर और सड़क को हटा कर मूल स्वरूप में लाया गया।

सरकार अवैध कॉलोनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके तहत हुजूर तहसील के ग्राम सेवनिया ओमकारा में 19 एकड़ खेती की जमीन पर बिना अनुमति काटी जा रही कॉलोनी के स्ट्रक्चर और सड़क को हटा कर मूल स्वरूप में लाया गया। एसडीएम हुजूर ने गुरुवार को भू-स्वामियों को नोटिस जारी कर पेश होने के लिए कहा है। इसमें भू-स्वामियाें की लिप्तता के अनुसार एफआईआर में सह आरोपी बनाया जाएगा।

भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर अवैध कॉलोनियों की जांच की गई। इसमें ग्राम सेवनिया ओमकारा में खेती की चिन्हित जमीन पर कॉलोनी कटना पाया गया। इसमें भूमि स्वामी मांगीलाल सोनी और शैतान सिंह की 4 एकड़ भूमि पर अवैध तरीके से 200 भूखंड काटे पाए गए। जमीन का बाजार मूल्य 5 करोड़ 60 लाख रुपए के करीब है। इसके अलावा सेंट जूट कॉलोनाइजर द्वारा पार्टनर जॉन चेरियन के 10 एकड़ कृषि भूमि पर 300 प्लाट काटे गए। इसका बाजार मूल्य 14 करोड़ रुपए के आसपास है। वहीं, भूमि स्वामी मंजू यादव पत्नी बृजेश यादव के 5 एकड़ कृषि भूमि पर 290 भूखंड काटे पाए गए, जिसका बाजार मूल्य 7 करोड़ रुपए के आसपास है।

एसडीएम हुजूर आकाश श्रीवास्तव ने बताया, ग्राम सेवनिया ओमकारा में खेती की जमीन पर कॉलोनी काटी जा रही थी। जमीन को मूल स्वरूप में वापस लाने की कार्रवाई की गई है। यहां भूस्वामी जमीन का लैंड यूज नहीं बदल सकते। यह भूमि खेती के लिए आरक्षित है। इस संबंध में भू स्वामियाें को गुरुवार को नोटिस जारी कर पेश होने के लिए कहा गया है। मामले में पहले तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसमें भू-स्वामी की मिलीभगत होने पर उसको भी सह आरोपी बनाया जाएगा। यदि अधिक लोगों को जमीन बेचना पाया जाता है, तो जमीन ग्राम पंचायत को सौंप दी जाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link