- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Fighter Plane MIG 21 At Gwalior Airbase, Air Force Returned Information From Gate To Fire Brigade, Victim Of Accident
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो- ग्वालियर एयरबेस पर हादसे के बाद सभी गेट बंद कर दिए गए हैं, कोई अफसर कोई बयान नहीं दे रहा है
- बुधवार दोपहर 12 बजे के लगभग MIG-21 वायसन हुआ दुघर्टनाग्रस्त
- फायर ब्रिगेड ने सूचना आने और गाड़ी पहुंचाने की पुष्टि की है
ग्वालियर के एयरबेस पर उड़ान भरने से पहले फाइटर प्लेन MIG-21 वायसन दुघर्टनाग्रस्त हो गया। घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है। हादसे में पायलट की मौत हुई है। पायलट प्रशिक्षण के लिए फाइटर प्लेन को उड़ाने निकल रहा था। फ्यूल रीफिलिंग के दौरान अचानक आई तकनीकी खामी के चलते MIG-21 वायसन दुघर्टना का शिकार हो गया। यह सब ग्वालियर एयरबेस पर हुआ है इसकी पुष्टि अभी एयरफोर्स ने न हीं की है, लेकिन एयरफोर्स ने ग्वालियर फायर ब्रिगेड को हादसे की सूचना देते हुए फायर ब्रिगेड भेजने के लिए कॉल किया था। सूचना दी गई थी कि वहां तेल फैलने पर आग लग गई है। फायर अमला पहुंचा तो उनके मोबाइल गेट पर जमा करा लिए। इसी समय अंदर से कॉल आया और उसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को लौटा दिया गया। इससे हादसे की पुष्टि हो रही है।
एयरफोर्स से कॉल आने पर फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन लौटा दी गईं, उसके बाद वापस अपने स्टेशन पर आकर गाड़ियां खड़ी रहीं
IAF (इंडियन एयरफोर्स) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर बुधवार दोपहर लगभग 1 बजे सूचना जारी की है जिसमें उनका एक फाइटर प्लेन MIG-21 वायसन गंभीर दुघर्टना का शिकार होना बताया गया है। जिसमें बताया गया है कि फाइटर प्लेन कॉम्बेट ट्रेनिंग मिशन के समय टेकऑफ करते समय यह हादसा हुआ है। साथ ही बताया गया है कि यह प्लेन सेन्ट्रल इंडिया के एक एयरबेस से उड़ा है। इस ट्वीट के तत्काल बाद एक अन्य टवीट में एयरफोर्स ने पुष्टि की है कि इस हादसे में उनके एक ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता (अशोक गुप्ता) की मौत हो गई। पर ट्वीट में जगह और क्या हादसा हुआ है यह साफ नहीं किया गया है। इतना लिखा गया है कि एयरफोर्स के सेन्ट्रल इंडिया के एक एयरबेस पर हादसा हुआ है। इस मामले में एयरफोर्स के अफसर भी कुछ नहीं कह रहे हैं। पर ग्वालियर में फायर ब्रिगेड को आनन-फानन में कॉल करना और तेल फैलने से आग लगने की सूचना देना अपने आप में पुष्टि कर रहा है कि ग्वालियर एयरफोर्स में कुछ हुआ।
फायर ब्रिगेड गई थी एयरफोर्स
फायर ब्रिगेड के नोडल ऑफिसर अतिबल सिंह ने दैनिक भास्कर को बताया कि उन्हें करीब 12 बजे एयरफोर्स से कॉल आया था कि वहां गंभीर आगजनी की घटना हुई है। तेल फैलने और घास में आग लगने पर कॉल किया गया था। एयरफोर्स के कॉल पर तत्काल फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचाई गई थीं। एयरफोर्स के गेट पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के मोबाइल जमा कराए जा रहे थे। तभी अंदर से कॉल आया कि आग पर कन्ट्रोल पा लिया गया है। इसके बाद टीम को वहीं से रवाना कर दिया गया।
इससे होती है हादसे की पुष्टि
ग्वालियर फायर ब्रिगेड को बुलाने का मलतब एयरबेस पर अंदर भीषण हादसा हुआ है, क्योंकि एयरफोर्स के पास आग बुझाने के लिए अपने चार वाहन हैं। इनमें एक से एक फॉम की गाड़ियां है। ऐसे में फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाने का मतलब अंदर आग काफी भयंकर होगी, जैसी किसी फाइटर प्लेन के क्रैश होने पर होती है।