MP Police Constable Exam 2021: कोरोना के चलते कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द, व्यापमं ने कही ये बात

MP Police Constable Exam 2021: कोरोना के चलते कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द, व्यापमं ने कही ये बात


कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा छह अप्रैल से शुरू होने वाली थी.

MP Police constable Exam : मध्य प्रदेश में कोरोना के केस बढ़ने का असर वहां निर्धारित परीक्षाओं पर भी पड़ने लगा है. व्यापमं की ओर से आयोजित की जाने वाली कांस्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द कर दी गई है.

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में कोरोना के चलते पुलिस कांस्टेबल के 4000 पदों पर भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा स्थगित कर दी गई है. ये परीक्षा छह अप्रैल से शुरू होनी थी. इस भर्ती के लिए करीब दस लाख युवाओं ने आवेदन किया है. मध्य प्रदेश के व्यावसायिक परीक्षा मंडल यानी व्यापमं ने नोटिस जारी करके कहा है कि यह फैसला राज्य के कुछ जिलों में कोरोना संक्रमण के तेजी बढ़ने के चलते लिया गया है. नई तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी.

व्यापमं की वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है, ” पुलिस आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा (पी.सी.आर.टी.) वर्ष 2020 का आयोजन दिनांक 06 अप्रैल 2021 से प्रारम्भ किया जाना था. वर्तमान में कोविड-19 महामारी प्रदेश में पुनः तेजी से फैलने के कारण एवं शासन द्वारा प्रदेश के कई प्रमुख स्थानों में रात्रि कर्फ्यू लगाने व महामारी से रोकथाम हेतु जनमानस में सावधानियों हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं एवं कई जिलों में आवागमन पश्चात् गृह नगर आने पर होम क्वारंटाईन के आदेश भी जारी किए गए हैं. उपरोक्त वर्तमान परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए उक्त परीक्षा की परीक्षा तिथि में वृद्धि की जाती है. उक्त परीक्षा की सम्भावित नवीन तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी”.
लिखित परीक्षा में होंगे दो पेपर

बता दें कि लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे. पहला पेपर कांस्टेबल (जीडी) पद के होगा. जबकि दूसरा कांस्टेबल (रेडियो) पद के लिए. अभ्यर्थियों को दोनों पेपर सॉल्व करने होंगे.दोनों पेपर 100-100 नंबर के होंगे और दोनों के लिए 2-2 घंटे का समय दिया जाएगा. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा जिसमें सिर्फ पास होना जरूरी होगा. इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे. फाइनल मेरिट ऑनलाइन लिखित परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर ही जारी होगी.ये भी पढ़ें- 

हाईकोर्ट ने पूछा, 12165 शिक्षकों की भर्ती का DSSSB कब जारी करेगा विज्ञाप

BPSC Prelims Exam : बिहार लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षा दूसरी बार टली, अब 11 अप्रैल को होगी



सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/






Source link