नई दिल्ली: टीम इंडिया (Team India) के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumarah) ने 15 मार्च 2021 को मशहूर स्पोर्ट्स एंकर संजना गणेशन (Sanjana Ganesan) की शादी कर ली. ये स्टार बॉलर फिलहाल छुट्टी पर हैं और अभी क्रिकेटर से दूर रहेंगे.
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumarah) पहले ही बीसीसीआई (BCCI) से अवकाश की इजाजत ली. फैंस उन्हें जल्द मैदान में देखना चाहते हैं. शादी की छुट्टियों के बाद इस मार्च महीने के आखिर में आईपीएल (IPL) की टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) से जुड़ेंगे.
यह भी पढ़ें- Video: कोहली की गलती से रन आउट हुए ऋषभ पंत, Twitter पर फैंस ने जमकर लिए मजे
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumarah) बुमराह ने इंग्लैंड (England) के खिलाफ हाल ही में हुई टेस्ट सीरीज के 2 मैच खेले थे और इसके बाद वह चौथे टेस्ट मैच और टी20 सीरीज में शामिल नहीं हुए थे. उम्मीद की जा रही है कि वो अंग्रेजों के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज से भी बाहर रहेंगे.
शादी की छुट्टियों के बाद ऐसी उम्मीद है कि वह 26 से 28 मार्च के बीच मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे, लेकिन चेन्नई रवाना होने से पहले उन्हें एक हफ्ते तक क्वारंटीन में रहना होगा. उनके अलावा टीम के दूसरे भारतीय सदस्य सीधे वेन्यू जाएंगे, क्योंकि ये सभी बायो बबल में ही थे, लेकिन बुमराह बायो बबल से हट गए थे.
बुमराह कोरोना महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के बाद पिछले साल आईपीएल में खेले थे, जहां उन्होंने 60 ओवर गेंदबाजी की थी. इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया गए, जहां 3 टेस्ट मैचों के बाद चोटिल होने के कारण उन्हें चौथे टेस्ट में आराम दिया गया. बुमराह ने पिछले पांच महीनों में 277.1 ओवर गेंदबाजी की है.