Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बुरहानपुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
निलेश सातारकर।
- 28 फरवरी की रात पूनम ने घर में फांसी लगाकर कर ली थी आत्महत्या
पत्नी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में खकनार थाना पुलिस ने खकनार भाजपा मंडल अध्यक्ष निलेश सातारकर पर आत्महत्या के लिए उकसाने व प्रताड़ित करने का केस दर्ज किया है। आरोपी निलेश फरार है। पत्नी पूनम के मायके वालों ने निलेश के किसी अन्य लड़की से अवैध संबंध होने व इसको लेकर पूनम को प्रताड़ित करने के बयान पुलिस को दिए थे। इस आधार पर पुलिस ने निलेश पर भादंवि की धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है।
पूनम की आत्महत्या के बाद पुलिस ने महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के साखलीबुजुर्ग निवासी उसके पिता गजानन साकलीकर, मां कुमुदिनी और भाई मंगेश के अलग-अलग बयान लिए थे। इसमें उन्होंने कहा था निलेश के किसी अन्य लड़की से अवैध संबंध थे। इस कारण वह पूनम को मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। पूनम ने यह बात हमको बताई थी। प्रताड़ना से तंग आकर पूनम ने फांसी लगाकर जान दे दी। सहायक जिला अभियोजन अधिकारी सुनील कुरील ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश आरके पाटीदार की अदालत ने निलेश की अग्रिम जमानत भी निरस्त कर दी है।
10 साल की बेटी तन्वी ने देखा था मां का शव
पूनम ने 28 फरवरी की रात घर में ही फांसी लगाई थी। मामले में निलेश के भाई नयन और चचेरे भाई चेतन ने पुलिस को दिए बयान में बताया था घटना की रात पूनम के साथ 10 साल की बेटी तन्वी आरे पांच साल का बेटा शौर्य सोए हुए थे। रात करीब 2.30 बजे तन्वी की नींद खुली तो उसने मां का शव छत पंखे के एंगल पर दुपट्टे के फंदे से लटका देखा। तन्वी ने ही दुपट्टा खोलकर मां को पलंग पर लेटाया और चिल्लाती हुई हमारे पास आई थी। उसने कहा मम्मी को कुछ हो गया है। हम कमरे में पहुंचे तो दुपट्टा एंगल से बंधा था और पूनम का शव पलंग पर था।