हवाला के 20 लाख ले जा रही थी 22 साल की लड़की, बहन भी पकड़ी जा चुकी इसी कांड में

हवाला के 20 लाख ले जा रही थी 22 साल की लड़की, बहन भी पकड़ी जा चुकी इसी कांड में


जबलपुर में हवाला की रकम के साथ 22 साल की लड़की को गिरफ्तार किया गया.

22 साल की लड़की ले जा रही थी हवाला के 20 लाख रुपए. ये 20 लाख रुपए उसे मुंबई में डिलीवर करने थे. हवाला कारोबारी को ये यकीन था कि लड़की को किसी पर शक नहीं होगा. लेकिन, मुखबिर ने पुलिस को सूचना दे दी.



  • Last Updated:
    March 18, 2021, 11:49 AM IST

जबलपुर. जबलपुर के हवाला कारोबारी ने सोचा कि अगर लड़की से कैश डिलेवरी कराते हैं तो किसी को शक नहीं होगा. लेकिन, उसकी चाल उलटी पड़ गई  और लड़की पुलिस की गिरफ्त में आ गई.

मुंबई जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. लड़की ने अपना नाम नंदिनी केशरवानी बताया है. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस को यकीन है कि इससे बड़े हवाला कारोबार की जानकारी मिल सकती है.

मुखबिर से मिली थी सूचना

दरअसल, क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मदन महल स्टेशन से 22 साल की नंदिनी केशरवानी ट्रेन से मुंबई जाने वाली है. नंदिनी के पास करीब 20 लाख रूपए हैं. ये रुपए उसे मुंबई में डिलीवर करने हैं. जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच ने मदन महल थाना पुलिस को साथ लेकर रेलवे स्टेशन की घेराबंदी की और मुखबिर द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर यात्रियों पर नजर रखना शुरू किया.500-500 के मिले बंडल

इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 3 पर एक युवती बैग लेकर बैठी हुई दिखी जो पुलिस को देखकर स्टेशन के बाहर जाने लगी. पुलिस ने घेराबंदी कर युवती को रोका और उससे पूछताछ की जिसमें उसने अपना नाम नंदिनी उर्फ चंचल केशरवानी बताया. पुलिस ने जब उसके बैग की तलाशी ली तो कपड़ों के नीचे 500 के नोटों के बंडल मिले. इनकी गिनती की गई तो ये 20 लाख रूपए निकले. पुलिस इसके बाद युवती को लेकर मदन महल थाने आ गई जहां उससे पूछताछ की गई साथ ही इनकम टैक्स विभाग को भी इस संबंध में जानकारी दी गई.








Source link