IND VS ENG: गौतम गंभीर ने कहा- हार्दिक पंड्या की टीम इंडिया में नहीं बनती जगह!

IND VS ENG: गौतम गंभीर ने कहा- हार्दिक पंड्या की टीम इंडिया में नहीं बनती जगह!


IND VS ENG: गौतम गंभीर ने हार्दिक पंड्या पर कह दी बड़ी बात (फोटो-एएफपी)

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने कुछ ऐसे फैसले लिये हैं जो गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को हैरान कर रहे हैं. इस पूर्व क्रिकेटर ने हार्दिक पंड्या को लेकर बड़ी बात कही है.

नई दिल्ली. भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टी20 करो या मरो की जंग की तरह है. इंग्लैंड की टीम सीरीज में 2-1 से आगे है और अगर चौथा मैच भारत हारता है तो उसके हाथ से सीरीज भी चली जाएगी. इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने कुछ ऐसे फैसले लिये हैं जिन्हें देख हर कोई दंग है. गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने टीम इंडिया की रणनीतियों पर सवाल खड़े किये हैं. गंभीर सबसे ज्यादा हार्दिक पंड्या की बल्लेबाजी पोजिशन को देख नाराज हैं. गौतम गंभीर ने कहा कि हार्दिक पंड्या नंबर 7 पर खेल रहे हैं जिसका कोई तुक नहीं है. टीम इंडिया को उनकी जगह एक गेंदबाज को मौका देना चाहिए.

ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बातचीत में गौतम गंभीर ने कहा, ‘मुझे समझ नहीं आता, अक्षर पटेल बल्लेबाजी कर सकते हैं. वॉशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी कर सकते हैं. शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी कर सकते हैं. देखिए इंग्लैंड कैसे 6 बल्लेबाजों के साथ खेल रहा है. हार्दिक पंड्या नंबर 7 के बल्लेबाज दिखाई दे रहे हैं. पहले टी20 में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन सही थी. आपको अच्छी टीमों के खिलाफ 6 गेंदबाजों के साथ जाना होगा. इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी टीमें 160-170 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर सकती है. ‘

IND VS ENG: आकाश चोपड़ा ने दिलाई धोनी के फैसले की याद, कहा-केएल राहुल से ओपनिंग मत कराओ 

गंभीर ने केएल राहुल पर भी खड़े किये सवालगौतम गंभीर ने केएल राहुल की बल्लेबाजी पर भी सवाल खड़े किये. गंभीर ने कहा कि वो केएल राहुल को देख दंग हैं. वो या तो बड़े-बड़े स्कोर बनाते हैं या वो कुछ भी नहीं करते. गौतम गंभीर ने कहा, ‘केएल राहुल को रोहित शर्मा और विराट कोहली को देख सीखना चाहिए. ये खिलाड़ी अगर फॉर्म में नहीं होते तो भी योगदान देते हैं लेकिन केएल राहुल तो बिलकुल योगदान नहीं देते. उन्हें रन बनाने का रास्ता तलाशना होगा.’ बता दें केएल राहुल इंग्लैंड टी20 सीरज में बुरी तरह फेल रहे हैं. वो तीन मैचों में एक ही रन बना सके हैं और दो बार उनका खाता तक नहीं खुला है.








Source link