विराट कोहली ने तीसरे टी20 में जोस बटलर का आसान सा कैच छोड़ा था.
टी20 (India vs England) सीरीज में टीम इंडिया के साथ-साथ कप्तान विराट कोहली का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा है. टीम इंडिया सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है. चौथा मैच आज खेला जाएगा.
इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में विराट कोहली ने इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर का 76 रन पर कैच छाेड़ा था. बटलर ने मैच में नाबाद 83 रन बनाए थे और टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई थी. इसके अलावा युजवेंद्र चहल भी एक कैच नहीं पकड़ सके थे. टी20 में 2019 से अब तक के रिकॉर्ड को देखें तो विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 6 कैच छोड़े हैं. हालांकि उन्होंने इस दौरान उन्होंने 9 कैच पकड़े हैं. इस सीरीज के पहले ऑस्ट्रेलिया में भी टीम इंडिया की फिल्डिंग काफी खराब रही थी. इतना ही नहीं पिछले साल यूएई में हुए आईपीएल के दाैरान भी कोहली सहित कई भारतीय खिलाड़ियों ने कैच टपकाए थे.
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी तेज की, दो बड़ी टीमों से खेल सकती है सीरीज
यह भी पढ़ें: On This Day: सचिन तेंदुलकर ने खेला था अंतिम वनडे, कोहली ने पाक के खिलाफ शतक लगाकर दिलाई थी बड़ी जीतसबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाले टॉप-4 खिलाड़ी में 2 भारतीय
2019 से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा कैच छोड़ने वाले टाॅप-4 खिलाड़ियों की बात करें तो इसमें दो भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं. विराट कोहली के बाद इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन ने 5 कैच छोड़े हैं. जॉर्डन भी मौजूदा सीरीज में खेल रहे हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल दोनों ने 4-4 कैच छोड़े हैं. हालांकि इस दौरान क्रिस जॉर्डन ने 15 जबकि स्मिथ ने 11 कैच पकड़े हैं. चहल सिर्फ 2 कैच पकड़ सके हैं. तीसरे टी20 के बाद कप्तान विराट कोहली ने कहा था कि हमने मैदान पर जैसी फिल्डिंग की है, वह स्कीकार नहीं की जा सकती. कोहली टीम की फिटनेस को लेकर काफी गंभीर रहते हैं. फिटनेस टेस्ट में फेल होने के ही कारण लेग वरुण चक्रवर्ती टीम से बाहर किए गए हैं. इसके पहले टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज पर 3-1 से कब्जा किया था.