Last Updated:
संजू सैमसन के इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के नए सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने की वजह से राजस्थान रॉयल्स के कप्तान की जगह खाली है. जानकारी के मुताबिक पिछले सीजन में संजू के चोटिल होने पर टीम की कमान संभाल ने वाले रियान पराग को ये जिम्मेदारी दी जा सकती है.
रियान पराग के मिल सकती है राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में संजू सैमसन नई टीम के साथ खेलने उतरेंगे. राजस्थान रॉयल्स की टीम का साथ छोड़कर उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने का फैसला लिया था. राजस्थान ने ऑलराउंडर रियान पराग को अपना नया कप्तान नियुक्त करने का फैसला किया है. यह जानकारी ESPNcricinfo ने शुक्रवार, 12 फरवरी को दी. पराग 2026 इंडियन प्रीमियर लीग सीजन में संजू सैमसन की जगह कप्तानी संभालेंगे.
कप्तान में बदलाव का कारण यह है कि राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड करने का फैसला किया है. राजस्थान ने सैमसन के बदले रविंद्र जडेजा और सैम करन को ट्रेड किया, लेकिन टीम ने अपनी कोर में ही नेतृत्व बनाए रखने के लिए अपने घरेलू खिलाड़ी पर भरोसा जताया. 24 साल के पराग पहले भी राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं. पिछले सीजन में उन्होंने कप्तानी संभाली थी जब संजू सैमसन चोट के कारण आठ मैचों से बाहर थे. हालांकि, पराग की कप्तानी में टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ा और आठ में से सिर्फ दो मैच ही जीत पाई.
रियान पराग रन नहींं बना पाने की वजह से बाथरूम में रोया करते थे
ESPNcricinfo ने आगे बताया कि पराग उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल थे, जिनका इंटरव्यू हेड कोच कुमार संगकारा ने लिया था. इसके बाद मैनेजमेंट ने अपना फैसला लिया. यह फ्रेंचाइजी के लिए बदलाव का दौर भी है, क्योंकि अब राजस्थान रॉयल्स के पास नया कप्तान और नया हेड कोच होगा. राहुल द्रविड़ के 2025 सीजन के बाद टीम छोड़ने के बाद. राजस्थान रॉयल्स ने पिछले सीजन में नौवां स्थान हासिल किया था, टीम ने 14 में से सिर्फ चार मैच जीते थे. 2019 में आईपीएल डेब्यू के बाद से पराग को काफी सराहा गया है. उन्होंने लीग में 84 मैच खेले हैं. उनका सबसे शानदार सीजन 2024 में रहा, जब उन्होंने 150 के स्ट्राइक रेट से 573 रन बनाए.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें