IND VS ENG: सूर्यकुमार यादव को विवादित तरीके से दिया गया आउट, कप्तान विराट कोहली भड़के

IND VS ENG: सूर्यकुमार यादव को विवादित तरीके से दिया गया आउट, कप्तान विराट कोहली भड़के


IND VS ENG: सूर्यकुमार यादव को आउट देने पर हुआ विवाद (फोटो-एपी)

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने अपनी पहली टी20 पारी में महज 28 गेंदों में अर्धशतक लगाया लेकिन वो एक विवादित फैसले के शिकार हुए.

नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav Controversial Wicket) ने अपने पहली ही टी20 पारी में साबित किया कि वो किस स्तर के बल्लेबाज हैं. दाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने महज 28 गेंदों में अर्धशतक जड़ा. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने 31 गेंदों में 57 रन बनाए. सूर्यकुमार ने अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के जड़े. हालांकि सूर्यकुमार की पारी का अंत विवादित तरीके से हुआ. सूर्यकुमार को सैम कर्रन की गेंद पर डेविड मलान ने लपका. ये कैच विवादित साबित हुआ क्योंकि रीप्ले में गेंद पर जमीन पर छूती दिख रही थी लेकिन इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने सूर्यकुमार को आउट दिया.

रीप्ले में तीसरा अंपायर ये फैसला नहीं कर पाया कि गेंद हाथों में है या वो जमीन पर लगी है. इसके बाद तीसरे अंपायर ने सूर्यकुमार यादव को आउट दिया. अंपायर के इस फैसले की वजह थी मैदानी अंपायर का फैसला. दरअसल तीसरे अंपायर की मदद मांगने से पहले मैदानी अंपायर ने सूर्यकुमार यादव को सॉफ्ट डिसिजन के तहत आउट दिया था और इसी वजह से तीसरे अंपायर को कैच का सही सबूत ना मिलने के बावजूद सूर्यकुमार को आउट देना पड़ा.

IND VS ENG: सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, पहली गेंद पर छक्का लगाकर खोला खाता

तीसरे अंपायर के फैसले पर भड़के विराट कोहलीसूर्यकुमार यादव को आउट देने से विराट कोहली काफी नाराज दिखाई दिये. विराट कोहली टीम इंडिया के डग आउट में गुस्से में नजर आए. यही नहीं कमेंट्री कर रहे पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भी तीसरे अंपायर के फैसले पर सवाल खड़े किये. उन्होंने कहा कि सॉफ्ट डिसिजन के फैसले को हटा देना चाहिए. संजय बांगर ने सवाल खड़ा किया कि जब तीसरे अंपायर को नहीं पता चला कि सूर्यकुमार आउट हैं या नहीं तो मैदानी अंपायर ने सॉफ्ट डिसिजन आउट कैसे दिया. आकाश चोपड़ा ने कहा कि अगर गेंद तीस गज के बाहर जाए तो मैदानी अंपायर से पूछा ही नहीं जाना चाहिए कि सॉफ्ट सिग्नल क्या है. सूर्यकुमार के आउट होने का टीम इंडिया को नुकसान हुआ क्योंकि ये बल्लेबाज जबर्दस्त लय में दिख रहा था.








Source link