16 गेंद पर 50 रन… पंड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को भेजा Flying Kiss

16 गेंद पर 50 रन… पंड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को भेजा Flying Kiss


Last Updated:

Hardik pandya flying kiss mahieka sharma: हार्दिक पंड्या ने 16 गेंदों पर अर्धशतक बनाकर अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को फ्लाइंग किस भेजा. माहिका स्टेडियम में मौजूद थीं.उन्होंने हार्दिक के फ्लाइंग किस का जवाब दोनों हाथों से तालियां बजाकर दी.माहिका खुशी से उछल पड़ीं. पंड्या पिछले कुछ समय से माहिका शर्मा के साथ क्वालिटी समय बिता रहे हैं.

हार्दिक पंड्या ने माहिका शर्मा को भेजा फ्लाइंग किस.

नई दिल्ली. हार्दिक पंड्या टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय बन गए. पंड्या ने 16 गेंदों पर अर्धशतक जड़कर भारत को पांचवें और आखिरी टी20 मैच में बड़े स्कोर पर पहुंचाया.दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तेजतर्रार अर्धशतक जड़ने बाद पंड्या ने ग्राउंड से फ्लाइंग किस भेजा. जिसे ग्राउंड में मौजूद उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा ने लपक लिया. पंड्या के अर्धशतक जड़ते ही माहिका खुशी से उछल पडीं.उनकी खुशी उस समय देखने लायक थीं. पंड्या ने काफी देर तक माहिका की ओर इशारा कर अपनी खुशी का इजहार किया.

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने सोलह गेंदों में अर्धशतक बनाकर भारतीय मेंस व्हाइट-बॉल क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया. यह टी20 इंटरनेशनल में किसी भारतीय का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है. इस लिस्ट में सिर्फ युवराज सिंह ऑलराउंडर पंड्या से आगे हैं जिन्होंने साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप में डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था. उन्होंने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा के 17 गेंदों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर युवराज के बाद दूसरे नंबर पर जगह बनाई.

हार्दिक पंड्या ने माहिका शर्मा को भेजा फ्लाइंग किस.

पंड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा पहली बार स्टेडियम में पहुंचीं थीं
हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा पहली बार स्टेडियम में पहुंचीं थीं. माहिका के सामने पंड्या ने ताबड़तोड़ पारी खेलकर अपनी गर्लफ्रेंड सहित फैंस का दिल जीत लिया.आखिरकार पंड्या 63 (25) रन बनाकर आउट हो गए, जिसमें उन्होंने पांच छक्के और उतने ही चौके लगाए. जब भारत ने संजू सैमसन और सूर्यकुमार यादव के रूप में दो जल्दी विकेट खो दिए थे और स्कोर 115/3 था, तब पंडया बैटिंग करने आए. उन्होंने पूरी आक्रामक सोच के साथ अपनी पारी शुरू की. कॉर्बिन बॉश की गेंद पर आगे बढ़कर पहली ही गेंद को ग्राउंड के बाहर छक्के के लिए मारा. उनकी पहली सात गेंदों में से सिर्फ एक ही गेंद बाउंड्री के बाहर नहीं गई थी.



Source link