Last Updated:
इंदौर के अपोलो टावर में आपको मात्र ₹100 में जींस, टीशर्ट, गाउन और अन्य फैशनेबल कपड़े मिलते हैं. 150 से ज्यादा दुकानों वाला यह मॉल हर वर्ग के लिए सस्ते और ट्रेंडी कपड़े उपलब्ध कराता है.
इंदौर शौकीनों का शहर है. खाने के साथ ही यहां का अपोलो टावर अपने सस्ते कपड़ों के लिए अलग पहचान रखता है. यहां बाज़ार से सस्ते दाम पर कपड़े मिलते हैं. हज़ारों ग्राहक यहां की चुनिंदा दुकानों से ही खरीददारी करते हैं.

यहां आपको मात्र 100 रुपए में आसानी से जींंस टी-शर्ट मिल जाता है. लड़कियों को क्रॉप टॉप लेना हो या गाउन या फिर वन पीस सभी आइटम्स सस्ते दामों में उपलब्ध होते हैं.

पूरा मॉल कपड़े की दुकानों से भरा है. पूरा मार्केट में ट्रेंड बदलते ही स्टॉक बदल दिया जाता है, जिससे युवाओं को यहां लेटेस्ट ट्रेंड के कपड़े मिल जाते हैं.

अपोलो टॉवर इंदौर का सबसे पुराना मॉल भी कहा जाता है. 6 फ्लोर की इस बिल्डिंग में आपको की भरमार मिल जाएगी. न केवल कपड़े, बल्कि अन्य एसेसीरिज़ जैसे बेल्ट, चश्में और परफ्यूम्स के लिए भी ये मार्केट फेमस है.

अपोलो टावर में करीब 150 दुकानें हैं, जहां पर हर तरह की चीज़ें मिलती हैं, जिसमें एथनिक वियर, पार्टी वियर, एक्सेसरीज और जूते शामिल हैं.

अपोलो की खासियत है कि यहां केवल युवाओं के लिए ही नहीं बल्कि हर वर्ग के लोगों के लिए कपड़े उपलब्ध हैं. छोटे बच्चों के अच्छे और फेन्सी कपड़े आपको अपोलो बाज़ार में आसानी से मिल जाएंगे.

अगर आप कपड़े खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो फेशन ट्रेंड के अनुसार अपोलो से सस्ता और अच्छा विकल्प आपको कहीं नहीं मिलेगा. यहां न केवल आपको क्वालिटी की गारंटी मिल जाएगी साथ ही आपकी मन पंसद कपड़ों की रेंज भी उपलब्ध होगी. यहां मौजूद ढेरों दुकानों में बस आपको जाकर अपने लिए बेस्ट चुनना है.

अपोलो टावर पहुंचना ग्राहकों के लिए बहुत आसान है इसकी एक वजह है इसका शहर के बीच में होना. अपोलो साउथ तुकोगंज में महात्मा गांधी रोड़ पर है. इसके ठीक सामने ही इंदौर की फेमस 56 दुकान है जो अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है.