शटर बंद, होटल चालू: नाइट कर्फ्यू में 10 बजे बाद भी होटल संचालक ग्राहकों की कर रहे आवभगत, पीछे के रास्ते से कर रहे थे संचालन, केस दर्ज

शटर बंद, होटल चालू: नाइट कर्फ्यू में 10 बजे बाद भी होटल संचालक ग्राहकों की कर रहे आवभगत, पीछे के रास्ते से कर रहे थे संचालन, केस दर्ज


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Even After 10 O’clock, The Hotel Operators Are Hospitable To The Customers, They Are Operating From The Backroads

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस जब दुकान बंद कराने पहुंची तो ग्राहक भोजन कर रहे थे

शहर में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रशासन सख्त रवैया अपना रहा है। कलेक्टर मनीष सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि शहर में कोरोना को रोकने के लिए जिस प्रकार की सख्ती बरतना होगी बरती जाएगी। फिर भी कई दुकान संचालक कलेक्टर के आदेश की धज्जियां उड़ा रहे है।

गुरुवार से रात 10 बजे बाद भी शहर का सबसे पॉश इलाका कहे जाने वाले विजय नगर में अपना स्वीट्स में शटर बंद कर ग्राहकों की आवाजाही जारी थी। सूचना मिलने पर बाद में विजय नगर पुलिस ने होटल मैनेजर के खिलाफ धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया। गौरतलब है कि बुधवार देर रात नियम लागू होने के बाद भी एक होटल संचालक ने दुकान खोल रखी थी, जिस पर पलासिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया था।

आगे से बंद, पीछे से सब था चालू

शहर में पुलिस और प्रसाशन​​​​​ की सख्ती के बाद भी कई होटल संचालक 10 बजते ही दिखावे के लिए दुकान का शटर आगे से बंद कर पीछे के रास्ते से सब आवाजाही रखते है और ग्राहकों को देर रात तक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराते है। बुधवार-गुरुवार रात जिन संस्थानों पर कार्रवाई की गई, वहां भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दिया था।

पहले दिन की सख्ती

नाइट कर्फ्यू के पहले दिन पुलिस की सख्ती दिखी है, जिसमें बीस से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। राजवाड़ा पर एसपी आशुतोष बागरी मौजूद थे और उन्होंने दुकानें बंद कराई। जिनके कारोबार चालू दिखे, उन पर केस दर्ज किया है। सी-21 मॉल के नाइट हाउस पब पर पुलिस पहुंची तो वह चालू था। यहां पर दो लड़का-लड़की भी मिले। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो बहाना बनाने लगे। उन्हें छोड़ दिया और समझाइश दी कि नाइट कर्फ्यू में बाहर न निकलें। पलासिया पुलिस ने साकेत नगर की अपना स्वीट्स चालू मिलने पर कर्मचारी अभिषेक के खिलाफ 188 का केस दर्ज किया था। लसूड़िया में राज, सरताज, महेश गौड़, राजकुमार, मनीष, रवि, धर्मवीरसिंह परिहार, प्रिंस पांचाल, विनोद के खिलाफ 188 का केस दर्ज किया था।

खबरें और भी हैं…



Source link