IND vs ENG: माइकल वॉन के ट्वीट पर ट्रेंड हुआ Divide and Rule, फैन्स बोले- सालों पहले भी यही किया था

IND vs ENG: माइकल वॉन के ट्वीट पर ट्रेंड हुआ Divide and Rule, फैन्स बोले- सालों पहले भी यही किया था


माइकल वॉन के इस ट्वीट पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है. (michael vaughan/twitter)

IND vs ENG: चौथे टी20 के आखिरी चार ओवर में विराट कोहली (Virat Kohli) मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर चले गए थे. उनकी गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा ने टीम की कमान संभाली थी और हारी बाजी पलटते हुए टीम इंडिया को मैच में जीत दिला दी.

नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला गया. इस मैच में भारत ने इंग्लैंड को 8 रनों से मात दी और सीरीज को 2-2 से बराबर कर लिया. इस मैच में आखिरी 4 ओवर में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने संभाली. उन्होंने अपनी रणनीति के दम पर टीम इंडिया की हारी हुई बाजी को पलट दिया और भारत को जीत दिलाई. रोहित के कप्तान बनते ही और भारत को जीत मिलते ही सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हुई. इस बीच इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने एक ट्वीट किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर डिवाइड एंड रूल ट्रेंड होने लगा.

दरअसल, चौथे टी20 के आखिरी चार ओवर में विराट कोहली (Virat Kohli) मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर चले गए थे. उनकी गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा ने टीम की कमान संभाली थी और हारी बाजी पलटते हुए टीम इंडिया को मैच में जीत दिला दी. ऐसे में भारत को मिली इस जीत पर माइकल वॉन ने कमेंट करते हुए ट्वीट किया- सिर्फ एक सोच है… सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस… हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस… रोहित शर्मा कैप्टन मुंबई इंडियंस….

माइकल वॉन के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर डिवाइड एंड रूल ट्रेंड होने लगा. फैन्स कहने लगे कि जिस तरह सालों पहले अंग्रेजों ने डिवाइड एंड रूल की पॉलिसी अपनाकर लड़वाया था. यही कोशिश माइकल वॉन भी कर रहे हैं. माइकल वॉन के इस ट्वीट पर फैन्स ने उन्हें जमकर ट्रोल भी किया.

वहीं, वसीम जाफर ने माइकल वॉन को ट्रोल करते हुए कहा कि वह खुद अपनी टीम का मजाक बना रहे हैं.

बता दें कि रोहित शर्मा ने इंग्लैंड की पारी का 17वां ओवर शार्दुल ठाकुर को दिया. इस ओवर से पहले तक शार्दुल को एक भी विकेट नहीं मिला था. गेंदबाजी से पहले कप्तान ने शार्दुल को कुछ समझाया और इस तेज गेंदबाज ने लगातार दो गेंद पर बेन स्टोक्स और इंग्लिश कप्तान ऑयन मोर्गन का विकेट लेकर कप्तान का फैसला सही साबित कर दिया. इंग्लैंड की टीम इस दोहरे झटके से उबर नहीं पाई और आखिर में 8 रन से मैच गंवा बैठी.








Source link