चौथे टी20 में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा है (PIC:AP)
India vs England: भारत ने गुरुवार की रात को यह मैच आठ रन से जीता था जिससे पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर हो गई. ऑयन मॉर्गन ने प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार कर लिया है इसलिये अधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी.
भारत ने गुरुवार की रात को यह मैच आठ रन से जीता था जिससे पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर हो गई. मॉर्गन ने प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार कर लिया है इसलिये अधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. मैदानी अंपायर के एन अनन्तापद्मनाभन, नितिन मेनन और तीसरे अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने जुर्माना तय किया.
यह भी पढ़ें:
IND vs ENG: बेन स्टोक्स ने कहा- हम जीत को आदत बनाना चाहते हैं, अंतिम मैच में नहीं छाेड़ेंगे कोई कसरIND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप से पहले सामने आई पंड्या की कमजोरी; शॉर्ट पिच गेंदों से परेशान, स्ट्राइक रेट सिर्फ 107 का
कल खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
दबाव की परिस्थितियों में इंग्लैंड पर पार पाकर आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारत आखिरी टी20 मैच में जीत दर्ज करके सीरीज अपने नाम करना चाहेगा. भारत ने अब तक सीरीज में बेपरवाह रवैया अपनाया है और पांचवें मैच का परिणाम जो भी रहे, विश्व कप के लिये उसकी तैयारियां सही दिशा में आगे बढ़ती दिख रही हैं. विश्व कप इस साल के आखिर में भारत में ही खेला जाना है. विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इससे पहले हर तरह की परिस्थितियों में पार पाने में नाकाम रही थी लेकिन उसे अब ईशान किशान और सूर्यकुमार यादव के रूप में तुरुप के इक्के मिले हैं. इन दोनों ने अच्छी पारियां खेलकर टीम को नये विकल्प उपलब्ध कराये हैं.