MP में तेंदुए का शिकार: दो दिन पहले धार के जंगल में जहां घायल युवक मिला था, वहीं तेंदुए को गोली मारी, आशंका है- बदले में मारा गया

MP में तेंदुए का शिकार: दो दिन पहले धार के जंगल में जहां घायल युवक मिला था, वहीं तेंदुए को गोली मारी, आशंका है- बदले में मारा गया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Dhar
  • Leopard Was Shot In Dhar District, STF Encamped In The Forest, Previously The Village Youth Was Found From Here

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

धार20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इसी तेंदुए का शिकार किया गया है।

  • STF की टीम ने जंगल में पहुंचकर शुरू की जांच
  • दो दिन पहले तेंदुए ने युवक का किया था शिकार

धार के अमझेरा के जंगल में गोली मारकर तेंदुए का शिकार किया गया है। तेंदुए का शव जिस जगह मिला है, उससे कुछ दूर दो दिन पहले युवक घायल अवस्था में मिला था। वह किसी जानवर के हमले में घायल हुआ था। बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। आशंका है, इसी मौत का बदला लेने के लिए तेंदुए को गोली मारी गई है। घटना की जांच के लिए STF ने जंगल में डेरा डाल लिया है।

भेरूघाट जंगल क्षेत्र मे तेंदुए को लेकर लगातार हो रही घटना में नया मोड़ आ गया है। बोरडाबरा के जंगल से गुरुवार दोपहर वन विभाग को सर्चिंग के दौरान 6 वर्षीय नर तेंदुए का शव मिला। धार DFO अक्षय सिंह राठौर के मुताबिक नर तेंदुए की अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मारी गई है। तेंदुए की पीठ पर गोली लगी है। देर रात तक वन विभाग इंदौर के CCF हरिशंकर मेहता, डीएफओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। DFO ने बताया कि 6 वर्षीय नर तेंदुए की पीठ पर गोली लगी है। पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया गया। STF को केस सौंप दिया गया है, उन्होंने जांच शुरू कर दी है।

बाग, टांडा, जीराबाद के तीन सदस्यीय वेटरनरी डॉक्टरों की टीम ने तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम किया। आसपास जंगल मे बल तैनात कर जांच शुरू कर दी गई। जंगल में जिस स्थान पर तेंदुए का शव मिला, वहां आसपास आने जाने वाले पर भी रोक लगा दी गई थी।

धार में तेंदुए के हमले में युवक की मौत:जंगल में मवेशी चराने गया था, आदमखोर तेंदुए ने मुंह नोंचा, अस्पताल ले जाने से पहले दम तोड़ा

गंधवानी के समीप बोरडाबरा के जंगल से जहां तेंदुए का शव वन विभाग को मिला है। उस जगह से 100 फीट दूर बुधवार को 35 वर्षीय युवक रायसिंह गंभीर लहूलुहान हालत में मिला था। उसके सिर और गर्दन जानवर के हमला करने से नोंच दिया गया था। युवक रायसिंह की जिला अस्पताल लाते समय मौत हो गई थी। बताया जा रहा है, वन विभाग की टीम पिंजरा लगाने का स्थान तलाश रही थी। सर्चिंग के दौरान झाड़ियों मे तेंदुए का शव मिल गया। पोस्टमाॅर्टम करने वाली डॉक्टर्स की टीम के मुताबिक तेंदुए की मौत करीब 15 घंटे पहले हुई है। शुक्रवार सुबह STF की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।

खबर इनपुट: गोपाल खंडेलवाल, अमझेरा (धार)

खबरें और भी हैं…



Source link