MP Weather alert: जारी रहेगा ओले गिरने और तेज बारिश का दौर, कई जिलों में दिखेगा असर

MP Weather alert: जारी रहेगा ओले गिरने और तेज बारिश का दौर, कई जिलों में दिखेगा असर


मध्य प्रदेश में तेज बारिश और ओले गिरने का दौर अभी और चलेगा. (File)

MP Weather alert: मौसम विभाग ने चेतावनी दी है. मौसम विभाग के मुताबिक अभी ओले गिरने और तेज बारिश का दौर जारी रहेगा. हवाओं में नमी बनी हुई है और पारा लुड़क सकता है.



  • Last Updated:
    March 19, 2021, 12:29 PM IST

भोपाल. मध्य प्रदेश में शुक्रवार को कई जगह तेज बारिश के साथ-साथ ओले भी गिरेंगे. बारिश का कारण पूर्वी राजस्थान में सिस्टम बना हुआ है और मराठवाड़ा के पास ऊपरी हवा के चक्रवात हैं. इस वजह से अभी बारिश का दौर एक या दो दिन और जारी रहेगा.

मौसम वैज्ञानिक आरडी मिश्रा का कहना है कि प्रदेश भर में गुरुवार को तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई. आज भी भोपाल, इंदौर के साथ कुछ जिलों में तेज बारिश होने के आसार है. आने वाले 2 से 3 दिनों में रीवा, इंदौर, ग्वालियर, शहडोल, होशंगाबाद और भोपाल संभाग में तेज बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. तेज आंधी तूफान के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है.

ऊपरी हवा के चक्रवात से प्रदेश में आ रही नमी

मौसम वैज्ञानिक आरडी मिश्रा का कहना है कि पूर्वी राजस्थान से जुड़े हुए क्षेत्र और मराठवाड़ा में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है. ऊपरी हवा के चक्रवात के चलते मध्यप्रदेश में नमी आ रही है. इस सिस्टम के चलते ही पूरे प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी हुई है. दूसरी तरफ वेस्टर्न डिस्टरबेंस का भी असर मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा है. पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के टकराने से भी बारिश और ओलावृष्टि के आसार लगातार बन रहे हैं.साल में दो बार बदलता है मौसम

मौसम वैज्ञानिक आरडी मिश्रा का कहना है कि हर साल मार्च के महीने में ये स्थिति बनती है. ठंड का सीजन आते ही गर्मी की शुरुआत होती है. गर्मी के बढ़ने के साथ इस तरह से मौसम में बदलाव देखने को मिलता है. साल में दो बार इस तरह का मौसम में बदलाव देखने को मिलता है. एक बार मार्च में और दूसरी बार अक्टूबर में. 2 से 3 दिनों तक बारिश ओलावृष्टि और तेज हवाओं के चलने के साथ मौसम में यह बदलाव मार्च के आखिर और अप्रैल की शुरुआत तक जारी रहेगा.








Source link