उबर वैक्सीनेशन के लिए फ्री राइड मुहैया कराएंगी.
2020 में उबर और रॉबिन हुड आर्मी ने देशभर में भूखे लोगों तक खाना पहुंचाने का भी काम किया था. जिसकी काफी सराहना की गई थी. ऐसे में उबर की फ्री राइड की पहल भी लोगों को काफी फायदा पहुंचाने वाली हैं.
इन लोगों को मिलेगा लाभ- उबर की इस पहल का लाभ बुजुर्ग और कमजोर वर्ग के लोगों को मिलेगा. उबर इंडिया के प्रेसिडेंट प्रभजीत सिंह ने कहा- हम इस चुनौतीपूर्ण समय में कमजोर समुदायों के टीकाकरण का समर्थन करने के लिए अपने मूल्यवान साथी, रॉबिन हुड आर्मी के साथ सेना में शामिल होने के लिए रोमांचित हैं. उन्होने कहा कि, इससे उन्हें महामारी से उबरने में मदद मिलेगी, अपने जीवन का पुनर्निर्माण होगा और देश की आर्थिक सुधार में सहायता मिलेगी और आने वाले हफ्तों और महीनों में, उबर कमजोर समुदायों के लिए टीकाकरण अभियान का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा.
यह भी पढ़ें: Royal Enfield की इस बाइक ने 212kmph की रफ्तार से दौड़ कर बनया रिकॉर्ड, जानें सबकुछ
कैसे मिलेगा फ्री राइड का फायदा- वैक्सीनेशन के लिए 50 रुपये तक की फ्री राइड की पहल में उबर के साथ रॉबिन हुड भी सहयोग करेगी. जिसमें वृद्धाश्रम, गरीब और बुजुर्ग व्यक्ति कोविड ऐप पर अपना रजिस्ट्रेशन करके इस राइड का फायदा उठा सकते है. आपको बता दें उबर ने वैक्सीनेशन के दूसरे फेज के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MOHFW) राज्य सरकार और NGO के लिए 10 करोड़ रुपये की फ्री राइड की घोषणा की थी. जिसमें बुजुर्ग लोगों के लिए 50 लाख रुपये की फ्री राइड भी एक हिस्सा है.
उबर और रॉबिन हुड आर्मी ने भूखे लोगों तक पहुंचाया खाना- 2020 में उबर और रॉबिन हुड आर्मी ने देशभर में भूखे लोगों तक खाना पहुंचाने का भी काम किया था. जिसकी काफी सराहना की गई थी. ऐसे में उबर की फ्री राइड की पहल भी लोगों को काफी फायदा पहुंचाने वाली हैं.