- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Lockdown In Indore News; Sunday Lockdown Update | Buy Groceries, Vegetables As Soon As, Says Collector Manish Singh
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कलेक्टर मनीष सिंह ने कल के लॉकडाउन के बारे में जानकारी दी।
कोरोना के बढ़ते मरीजों को देखते हुए मप्र शासन ने 21 मार्च से अगले आदेश तक हर रविवार को टोटल लॉकडाउन लगाने के आदेश शुक्रवार रात को जारी कर दिए। शनिवार 10 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक यह लॉकडाउन जारी रहेगा। इंदौर के साथ ही भोपाल और जबलपुर में भी लॉकडाउन लगाया गया है। रात 10 बजे से होने वाले लॉकडाउन के लिए प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। नियमों का पालन करवाने की पूरी कामना पुलिस के हाथों में रहेगी। कलेक्टर ने स्पष्ट कर दिए हैं कि जिसे सब्जी किराना खरीदना हो आज ही खरीद लें, कल बिल्कुल भी रियायत नहीं दी जाएगी। दूध जरूर सुबह 9 से 10 बजे तक बंटेगा।
पुलिस के हाथों में है पूरी कमान
रात 10 बजे से लगने वाले लॉकडाउन के लिए प्रशासन पुलिस और निगम के साथ बैठकर पूरी प्लानिंग कर चुका है। लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने की मुख्य जिम्मेदारी पुलिस के हाथों में दी गई है। पुलिस के द्वारा मुख्य मार्गोंं से लेकर गली मोहल्लों तक में नियमों का पालन कराने के लिए प्लानिंग कर ली गई है। इसके लिए शहर भर में अलग-अलग टुकड़ृी का गठन किया गया है। करीब 500 पुलिस जवान मोर्चा संभालेंगे।
ऐसे में लॉकडाउन की अवधि में भी नगर निगम और पुलिस के द्वारा एक साथ मिलकर मोर्चा संभाला जाए इस तरह के कोई आदेश अब तक जारी नहीं हुए हैं।पुलिस विभाग को अकेले ही इस काम को अंजाम देने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
ऐसा रहेगा रविवार का लॉकडाउन
कलेक्टर मनीष सिंह ने लॉकडाउन को लेकर बताया कि लॉकडाउन में केवल दवाई की दुकान, अस्पताल खुले रहेंगे। दुध का वितरण सुबह 9 से 10 बजे तक होगा। एमपीपीएसी सहित जो प्रतियोगी परीक्षा के अन्य छात्र हैं, वे आ-जा सकते हैं। बस, ट्रेन या एयरपोर्ट से जो यात्री आएंगे, वे आवाजाही कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य संस्थान और व्यावसायिक गतिविधियां बंद रहेंगी। हालांकि औद्योगिक गतिविधियां मुक्त रहेंगी। इंडस्ट्री में कच्चे माल सहित अन्य सामग्री का परिवहन हो सकेगा। यह इंडस्ट्री के लिए है। इसके अलावा लोहा मंडी हो गया, सियागंज, देवास नाका ट्रांसपोर्ट नगर… ये सभी बंद रहेंगे। ये शनिवार रात 10 से सोमवार सुबह 6 बजे तक बंद रहेंगे। इसके अलावा चोइथराम मंडी, निरंजनपुर मंडी, राजकुमार मंडी आदि सब बंद रहेंगी। सब्जी का वितरण बिल्कुल भी नहीं होगा, जिसे लेना है वे आज खरीद सकते हैं। किराने की पूरी दुकानें पूरी तरह से बंद रहेंगी।
इन्हें रहेगी छूट
- मेडिकल स्टोर, अस्पताल – यह लॉकडाउन में भी खुले रहेंगे।
- प्रतियोगी परीक्षा और छात्र- रविवार से पीएससी है, इसके साथ ही अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं भी संचालित होंगी, छात्रों के आने-जाने पर रोक नहीं इनके परिवहन पर भी रोक नहीं होगी।
- परिवहन- आवश्यक वस्तुओं के परिवहन के साथ ही छात्रों के आने-जाने, यात्रियों के आने-जाने पर रोक नहीं होगी।
- औद्योगिक इकाई- औद्योगिक यूनिट खुली रहेंगी, श्रमिक व कर्मचारी आ-जा सकेंगे, इनके माल का भी परिवहन हो सकेगा
- स्कूल व कॉलेज- पूरी तरह से 31 मार्च तक बंद रहेंगे, प्रतियोगी परीक्षा व अन्य परीक्षा होंगी इनके अधिकारियों, कर्मचारियों व छात्रों के आने-जाने में रोक नहीं होगी।
- अन्य दुकान, मॉल आदि- छूट के अतिरिक्त अन्य दुकान, मॉल, व्यायसायिक संस्थान पूरी तरह से बंद रहेंगे।
सालभर बाद फिर से वही दिन
1 साल पहले भी शहर के नागरिक लॉकडाउन के शिकंजे में फंसे हुए अपने घरों में कैद थे। नागरिकों की यह यादें अब एक साल बाद एक बार फिर ताजा होने जा रही है। अभी तो 1 दिन का ही लॉकडाउन लागू किया गया है, लेकिन यदि कोरोना के फैलते संक्रमण के हालात नहीं सुधरे तो आगे जाकर सरकार और प्रशासन के द्वारा और कड़ा फैसला भी लिया जा सकता है।