उज्जैन में मौत का LIVE VIDEO: पिता की मौत के सदमे में युवक पानी की टंकी पर चढ़ा और हंगामा करने लगा; पुलिसवाले बचाने पहुंचे तो कूद गया

उज्जैन में मौत का LIVE VIDEO: पिता की मौत के सदमे में युवक पानी की टंकी पर चढ़ा और हंगामा करने लगा; पुलिसवाले बचाने पहुंचे तो कूद गया



Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन4 घंटे पहले

पुलिसकर्मियों के सामने युवक ने टंकी से छलांग लगा दी।

  • एक महीने पहले बीमारी से पिता चल बसे थे, उनके खोने के बाद से बदल गया था युवक का स्वभाव

उज्जैन के भेरूगढ़ में पानी की टंकी से शनिवार सुबह एक युवक ने छलांग लगा दी। उसे बचाने पहुंचे पुलिसवालों की कोशिश चंद सेकंड की देरी से नाकाम हो गई। नीचे गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद किसी शख्स ने इस मौत को कैमरे में वीडियो बनाकर कैद किया है। युवक पिछले दो दिन से लापता था। उसके घरवालों ने उसकी गुमशुदगी भी घटि्टया थाने में दर्ज करवा रखी थी।

पुलिस के मुताबिक इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पलसोड़ा का रहने वाला भेरूलाल यादव (40) सामान्य कामकाज करता था। उसकी शादी भी हो चुकी थी। करीब एक महीने पहले बीमारी से उसके पिता अनार यादव की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही भेरूलाल विचलित रहने लगा।

परिवार वालों के मुताबिक वह दिनभर मोबाइल ही देखता रहता था। हालांकि वह ये नहीं बता सके कि मोबाइल में वह क्या करता था। उसकस स्वभाव भी झगड़ालू हो गया था। घर में आए दिन विवाद करता था। पड़ोसियों से भी कई बार झगड़ा किया। यही नहीं, कुछ दिन पहले बाइक लेकर घटि्टया थाने भी पहुंच गया। यहां पुलिसकर्मियों से भी लड़ गया था। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाइश देकर भगा दिया।

दो दिन पहले हो गया लापता

भेरूलाल के भांजे संदीप यादव ने बताया कि गुरुवार को वह बिना बताए घर से चला गया। उसकी गुमशुदगी भी घटि्टया थाने में दर्ज करवाई थी। शुक्रवार को वह उन्हेल में अपने बहनोई के घर भी पहुंचा था। यहां से वह रात में बिना बताए ही निकल गया। शनिवार सुबह भेरूलाल उज्जैन आ गया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह भेरूगढ़ स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन उस तक पहुंचने से महज दो सेकंड पहले ही भेरूलाल ने मौत की छलांग लगा दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इसकी सूचना भेरूलाल के परिजन को दी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजन काे सौंप दिया। पुलिस का कहना है कि युवक के हाथ में दरांता भी था।

पीएचई कर्मचारी की गलती मानी

जानकारी के मुताबिक अधिकारियों ने युवक को टंकी पर चढ़ने के लिए वहां तैनात पीएचई कर्मचारी को जिम्मेदार माना है। असल में, सुबह वह कर्मचारी टंकी पर चढ़ने वाला गेट खोलकर बाहर किसी काम से चला गया। थोड़ी देर बाद जब कर्मचारी का बेटा वहां पहुंचा, तो युवक को टंकी पर चढ़ा देखकर सूचना दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची।

खबरें और भी हैं…



Source link