कमलनाथ सरकार गिरने का एक साल पूरा: लोकतंत्र सम्मान दिवस; धारा 144 लागू होने के कारण पैदल यात्रा नहीं निकाल पाए कांग्रसी, PCC के सामने प्रदर्शन करते 4 कार्यकर्ता गिरफ्तार

कमलनाथ सरकार गिरने का एक साल पूरा: लोकतंत्र सम्मान दिवस; धारा 144 लागू होने के कारण पैदल यात्रा नहीं निकाल पाए कांग्रसी, PCC के सामने प्रदर्शन करते 4 कार्यकर्ता गिरफ्तार


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • : Kamal Nath Government One Year Of Fall; Jyotiraditya Scindia, Digvijay Singh, Suresh Pachour

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

प्रदेश कार्यालय के सामने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कमलनाथ सरकार गिरने के एक साल पूरे होने पर लोकतंत्र सम्मान दिवस मना रही है।

  • महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने कार से गए दिग्विजय-पचौरी
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कसा तंज- सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को निकली है

कमलनाथ सरकार के गिरने का शनिवार 20 मार्च को एक साल पूरा हो गया है। इस दिन को कांग्रेस लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मना रही है। इस दौरान तिरंगा यात्रा और पैदल मार्च करने का ऐलान किया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी दोपहर 12 बजे पैदल यात्रा शुरू करने वाले थे, उन्हें लेकिन धारा 144 लागू होने के कारण प्रशासन ने रोक दिया। ऐसे में दोनों नेता एक वाहन में बैठकर मिंटो हॉल पहुंंचे और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से दिग्विजय और पचौरी के निकलने के बाद सड़क पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेट्स लगाकर रोक दिया। इस दौरान 4 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा, 20 मार्च को धरना या प्रदर्शन करने के बजाय लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाने का निर्णय पहले ही ले लिया गया था। वजह है कि मध्य प्रदेश में जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराने के लिए BJP ने संविधान की मूलभावना को तार-तार कर लोकतंत्र को खतरे में डाला।

बता दें कि वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से बगावत कर दी थी। सिंधिया के साथ 22 विधायकों ने BJP का दामन थाम लिया था। इस कारण 20 मार्च 2020 को कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी। इसके बाद 23 मार्च को शिवराज सिंह सरकार एक बार फिर सत्ता में लौटी।

लोकतंत्र सम्मान दिवस काे लेकर सिंधिया ने कसा तंज
राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस को किसी की चिंता नहीं. न जनता की, न प्रदेश की। देश और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति ऐसी हो गई है, जैसे सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को निकलती है। सिंधिया ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि – इसलिए उनके बारे में, दल के बारे में जितना हम कहें वह कम है। वे अपनी चिंता करें।

खबरें और भी हैं…



Source link