काफिले के सामने गिरा पुलिस कर्मी: सिर में लगी थी चोट ; सिंधिया ने गाड़ी रोकी, अपने रुमाल से खून साफ किया और अस्पताल भिजवाने का इंतजाम किया

काफिले के सामने गिरा पुलिस कर्मी: सिर में लगी थी चोट ; सिंधिया ने गाड़ी रोकी, अपने रुमाल से खून साफ किया और अस्पताल भिजवाने का इंतजाम किया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jyotiraditya Scindia Meet Shivraj Singh Chouhan In Bhopal Today; Police Personnel Fell In Front Of BJP MP’s Convoy

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

20 मार्च 2020 को तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद शिवराज सरकार चौथी बार ज्योतिरादित्य सिंधिया के सहयोग से सत्ता में आई थी। इसके लिए मुख्यमंत्री को बधाई देने सिंधिया शनिवार को भोपाल पहुंचे।

  • शिवराज सरकार का एक साल 23 मार्च को पूरा हो रहा है, सिंधिया आज मुख्यमंत्री को बधाई देने भोपाल पहुंचे
  • सीएम हाउस में लंच का आयोजन, सिंधिया सहित उनके तीन समर्थक मंत्रियों को किया आमंत्रित

राज्य सभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार सुबह भोपाल पहुंचे थे। सिंधिया जब एयरपोर्ट से अपने सरकारी आवास श्यामला हिल्स के लिए रवाना हुए तो उनके काफिले के सामने सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी काफिले के सामने आ गया। वाहन की टक्कर लगने से उनके सिर में चोट लग गई। यह देखकर सिंधिया ने अपनी गाड़ी रोकी और उस पुलिस कर्मी के सिर से निकल रहे खून को अपने रुमाल से साफ किया। गाड़ी में रखी बेंडेड लगाई। इस पुलिस कर्मी को अस्पताल पहंुचाने की व्यवस्था भी की।
सिंधिया आज शिवराज सरकार का कार्यकाल (23 मार्च को ) पूरा होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान को बधाई देने सुबह 10:30 बजे दिल्ली से भोपाल पहुंचे हैं। वे एयर पोर्ट से पहले श्यामला हिल्स स्थित अपने सरकारी आवास पहुंचे। इसके बाद सीएम हाउस गए। यहां से वे मुख्यमंत्री के साथ पौधा रोपण करने स्मार्ट सिटी पार्क गए थे।
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर कुछ चुनिंदा लोगों को लंच पर आमंत्रित किया है। सिंधिया सहित उनके समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह सिसोदिया और डा. प्रभुराम चौधरी यहां मौजूद रहेंगे। सिंधिया का भोपाल में इसके अलावा कोई कार्यक्रम नहीं है। वे शाम को दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
इससे पहले 23 नंवबर 2020 को वीआईपी रोड पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के काफिले में शामिल वाहनों की आपस में टक्कर हो गई थी। उस दौरान एक मीडिया कर्मी के सिर में चोट लगी थी। तब मुख्यमंत्री ने घायल मीडिया कर्मी से फोन पर बात कर हाल जाना था।
कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की : सिंधिया
शिवराज सरकार के एक साल पूरा होने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि सरकार बेहतर तरीके से काम कर रही है। सरकार का एक साल कोरोनाकाल में बीता है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता का सेवक बन कर काम किया। मजूदर, गरीब और किसानों को कोराेना काल में भी सरकार ने भरपूर मदद दी। एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेसी मेरी चिंता ना करें। कमलनाथ सरकार ने 15 महीने लोकतंत्र की हत्या की थी। प्रदेश को भ्रष्टाचार का अड्‌डा बना दिया था, इसलिए सरकार को उखाड़ फैका। प्रदेश की जनता ने जिस उद्देश्य काे लेकर कांग्रेस को सत्ता पर बैठाया था, उन मुद्दों पर कमलनाथ सरकार विफल रही।

खबरें और भी हैं…



Source link