कुकडेश्वर में हादसा: मिट्‌टी निकालते समय लोहे की राड टूटी, क्रेन कुएं में गिरी, तीन लोग गंभीर घायल

कुकडेश्वर में हादसा: मिट्‌टी निकालते समय लोहे की राड टूटी, क्रेन कुएं में गिरी, तीन लोग गंभीर घायल



  • Hindi News
  • National
  • While Extracting The Soil, The Iron Rod Was Broken, The Crane Fell Into The Well, Three People Were Seriously Injured.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सांकरिया खेड़ी पंचायत के कोराखेड़ी गांव में एक कुएं का क्रेन मशीन से गहरीकरण किया जा रहा था। शुक्रवार दोपहर में लोहे की राड टूटने से क्रेन कुएं में जा गिरी। इससे कुएं में मौजूद तीन लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने पहुंचकर पलंग व रस्सी के सहारे घायलों को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद नीमच रेफर किया। एक की हालत गंभीर होने पर उदयपुर रेफर किया।

जानकारी अनुसार कोराखेडी मे रामनिवास तंबोली निवासी कुकड़ेश्वर के कुएं का गहरीकरण किया जा रहा था। शुक्रवार दोपहर 12 बजे कुआं मालिक बेटा राहुल मजदूर इंदरसिंह व प्रकाश के साथ कुएं में उतरा। क्रेन के द्वारा कुएं से मिट्‌टी बाहर निकाली जा रही थी। अचानक ही क्रेन की राड (सबल) टूट गई। इससे क्रेन कुएं में जा गिरी। कुएं में मौजूद तीनों लोग इसके नीचे दब गए। खेत में उपस्थित अन्य मजदूरों ने आसपास के लोगों को सूचना देकर बुलाया। जानकारी मिलते ही गांव से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पलंग व रस्सी डालकर घायलों को बाहर निकाला।

इसमें मजदूर इंदरसिंह (32) पिता जगदीश बंजारा , प्रकाश ( 25) पिता रतनसिंह बंजारा दोनों निवासी ढोढर व कुआं मालिक का बेटे राहुल (22) पिता रामनिवास तंबोली निवासी कुकड़ेश्वर घायल हो गए। सूचना पर डायल 100 व एंबुलेंस पहुंची। घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को नीमच रेफर किया। राहुल तंबोली की हालत गंभीर होने पर उदयपुर रेफर किया। मजदूर इंदरसिंह के पैर में दो जगह व प्रकाश के हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा।

खबरें और भी हैं…



Source link