जिला मूल्यांकन समिति में फैसला: 2800 इलाकों में एक अप्रैल से प्रॉपर्टी महंगी, सात साल बाद भोपाल में दोबारा कलेक्टर गाइडलाइन रेट बढ़ाने का प्रस्ताव

जिला मूल्यांकन समिति में फैसला: 2800 इलाकों में एक अप्रैल से प्रॉपर्टी महंगी, सात साल बाद भोपाल में दोबारा कलेक्टर गाइडलाइन रेट बढ़ाने का प्रस्ताव


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Property Expensive From April 1 In 2800 Areas, Proposal To Increase Collector Guideline Rate Again In Bhopal After Seven Years

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अब दावे- आपत्तियों पर सुनवाई के बाद लगेगी मुहर

राजधानी समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में एक अप्रैल के बाद प्रॉपर्टी महंगी होना लगभग तय हो गया है। शुक्रवार को कलेक्टोरेट में हुई जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में पंजीयन विभाग द्वारा प्रस्तावित की गई कलेक्टर गाइडलाइन को मंजूरी दे दी गई।

इसमें शहर की 3910 में से 2800 लोकेशन पर प्रॉपर्टी के रेट बढ़ेंगे। इनमें 400 लोकेशन पर कीमतें 10% तो 2400 इलाकों में 20% बढ़ाना प्रस्तावित हैं। इस फैसले से शहरी क्षेत्र में 25% तो ग्रामीण में 17% तक प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ जाएंगी।

इससे पहले वर्ष 2013-14 में कलेक्टर गाइडलाइन के तहत बेतहाशा कीमतें बढ़ी थीं। समिति ने कलेक्टर से स्टाम्प ड्यूटी को 2% कम करने का प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजने को कहा है। बता दें कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 2019-20 की गाइडलाइन में कीमतें 20% घटा दी थीं।

अवैध कॉलोनियों में भी बढ़ेंगी कीमतें
पंजीयन विभाग ने अवैध कॉलोनियों में प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर ली है। लांबाखेड़ा, रातीबड़, परवलिया सड़क, विदिशा रोड, भानपुर इलाके में प्रॉपर्टी के दाम बढ़ाने की तैयारी है।

प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ाने का विरोध करेंगे
कलेक्टर गाइडलाइन में प्रॉपर्टी कीमतें बढ़ाना का विरोध करते हैं। हर स्तर पर इस बारे में पहले ही बता चुके हैं। लेकिन सरकारी अफसर चाहते नहीं हैं कि आम आदमी का घर का सपना पूरा हो सके।
-विपिन गोयल, पूर्व अध्यक्ष, भोपाल क्रेडाई
शासन का तर्क

नई कॉलोनियां कलेक्टर गाइडलाइन से जुड़ी हैं। नगरीय क्षेत्र से सटे ग्रामीण इलाकों में प्लॉटिंग हो रही है। इसलिए कीमतें बढ़ाईं।

टॉप-10 इलाके और वहां की नई दरें
लोकेशन आवासीय कमर्शियल

बैरागढ़ मुख्य मार 48000 72000
न्यू मार्केट 106400 159200
लखेरापुरा सड़क पर 48000 72000
मालवीय नगर 70400 105600
चौक बाजार 48000 72000
भोपाल टॉकीज चौराहा 48000 72000
बेलदारपुरा 30400 45600
सेफिया कॉलेज रोड 26400 39600
मेडिकल स्ट्रीट 36000 54000
आजाद मार्केट मंडी 48000 72000
(नोट : आंकड़े प्रॉपर्टी का मूल्य प्रति वर्ग मीटर में)

एमपी नगर सहित 91 आवासीय लोकेशन को कमर्शियल करेंगे
समिति संयोजक मुकेश श्रीवास्तव और जिला पंजीयक स्वप्नेश शर्मा ने कलेक्टर को बताया कि मास्टर प्लान में शहर की ज्यादातर लोकेशन को कमर्शियल कर दिया गया है। इसलिए कीमतें जहां पर आवासीय हैं, उनको कमर्शियल के बराबर किया जा रहा है।

ऐसी लोकेशन एमपी नगर जोन-1 समेत शहर की 91 लोकेशन हैं। एमपी नगर-जोन 1, बैरागढ़, न्यू मार्केट, घोड़ा नक्कास, सुल्तानिया, हमीदिया रोड, जुमेराती, चौक बाजार में आवासीय और कर्मशियल की दरें एक समान हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link