Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
युवती का शव शुक्रवार को फंदे पर मिला।
गोरमी के मानहड़ गांव में विवाहिता फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद महिला के ससुराल वाले फरार हैं। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रुद्रपुरा माधौगढ़ निवासी अमनसिंह की बहन प्रियंका (27) की शादी जून 2014 में मानहड़ निवासी दीपेंद्र सिंह भदौरिया से हुई थी। शादी के बाद ही प्रियंका और दीपेंद्र के बीच विवाद शुरू हो गया। शुक्रवार देर शाम ससुराल वालों ने प्रियंका की मारपीट की। इसके बाद महिला का शव फंदे पर मिला। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पर महिला के मायके वालों को दी। महिला के भाई अमनसिंह का कहना है कि जब हम बहन की ससुराल पहुंचे, तब तक पति व अन्य लोग फरार हो चुके थे। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव काे फंदे से उतारकर पीएम करवाया। पुलिस ने मर्ग कायम मामला जांच में लिया है।
पहले भी हत्या का प्रयास कर चुके थे
भाई अमनसिंह का आरोप है, आए दिन ससुराल वाले बहन के साथ मारपीट करते थे। वह पहले भी हत्या का प्रयास कर चुके हैं। आरोप है कि करीब दो महीने पहले भी दीपेंद्र ने दीमक की दवा मेरी बहन को खिला दी। जब मैं बहन काे लेने पहुंचा, तो दीपेंद्र व उसके घरवालों ने मेरी भी पिटाई की।