विदेशी शूटर्स ने कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ा: शूटिंग वर्ल्ड कप के बाद आगरा-दिल्ली घूमने निकले; इवेंट में 2 भारतीय और 2 विदेश शूटर कोरोना पॉजिटिव मिले

विदेशी शूटर्स ने कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ा: शूटिंग वर्ल्ड कप के बाद आगरा-दिल्ली घूमने निकले; इवेंट में 2 भारतीय और 2 विदेश शूटर कोरोना पॉजिटिव मिले


  • Hindi News
  • Sports
  • Foreign Shooters Break Corona Protocol In ISSF Shooting World Cup

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इसी शूटिंग अरेना में वर्ल्ड कप का आयोजन किया जा रहा है।

दिल्ली में खेले जा रहे शूटिंग वर्ल्ड कप के दूसरे दिन विदेशी शूटर्स ने कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया। इवेंट के बाद विदेशी शूटर्स आगरा और दिल्ली घूमने निकल गए। शनिवार को इवेंट में 2 भारतीय और 2 विदेशी शूटर्स कोरोना पॉजिटिव मिले थे।

NRI ने सभी देशों से नियम का पालन करने कहा
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (NRI) ने सभी देशों से कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को तैयार किए बायो-बबल में ही रहने की जरूरत है, ताकि वह इस महामारी से बच सकें।

SAI ने NRI से संपर्क कर मामले की जानकारी मांगी
वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) ने NRI से इस बारे में जानकारी मांगी है। SAI इस पर कार्रवाई भी कर सकता है। हालांकि, किन-किन खिलाड़ियों ने इसका उल्लंघन किया इसका खुलासा नहीं हो सका है।

इवेंट में 4 शूटर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए
इससे पहले इवेंट में 4 शूटर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 10मी एयर पिस्टल के 2 भारतीय मेन्स शूटर और 1 विदेशी शूटर और 10मी एयर रायफल का एक विदेशी शूटर संक्रमित पाया गया। सूत्रों के मुताबिक 4 में से 3 शूटर में कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। तीनों को फिलहाल आइसोलेट कर दिया गया है। उन पर डॉक्टर्स की टीम नजर रख रही है।

वर्ल्ड कप में 53 देशों के 297 शूटर भाग ले रहे हैं
शुक्रवार से शुरू हुए ISSF शूटिंग वर्ल्ड कप इवेंट में 53 देशों के 297 शूटर भाग ले रहे हैं। अमेरिका, कोरिया, UAE और पाकिस्तान सहित कई देशों के शूटर दिल्ली में बायो-बबल में हैं। वहीं, जापान, चीन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मलेशिया और कुवैत के शूटर शामिल नहीं हुए हैं। चीन ने कहा है कि कोरोना के कारण वह अपने शूटर्स को भारत नहीं भेज सकता। पाकिस्तान के एक शूटर उस्मान चंद स्कीट इवेंट में भाग लेंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link