- Hindi News
- Local
- Mp
- Jabalpur
- Two Months Ago In Guarighat Area, A Young Man Was Stabbed To Death With A Knife, Robbery And Attempt To Murder Are Also Registered In Two Other Police Stations.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ग्वारीघाट पुलिस ने शातिर बदमाश को दबोचा।
- एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर सात हजार रुपए का घोषित किया था इनाम
- गाड़ी खरीदने के पैसों के लेन-देन के विवाद पर दुकान में घुसकर युवक पर किया था चाकू से वार
क्राइम ब्रांच और ग्वारीघाट पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में पिछले दो महीने से आंख मिचौली खेल रहे शातिर बदमाश को दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पर SP सिद्धार्थ बहुगुणा ने सात हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास के दो, बलवा, लूट के प्रकरण ग्वारीघाट, मदनमहल और ओमती थाने में दर्ज है।
जानकारी के अनुसार शुक्ला नगर एकता चौक के पास रहने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के निखिल नायडू ने 20 जनवरी को कल्याण मेहरा की दुकान पर काम करने वाले अथर्व राजपूत पर अन्य साथियों के साथ चाकू से जानलेवा वार किया था। कल्याण मेहरा की ग्वारीघाट मेन रोड पर फुटपाथ महल कैफे नाम से दुकान है।
एक वाहन बेचने के मामले में पैसों के लेन-देन काे लेकर विवाद था। कल्याण के नहीं मिलने पर आरोपी गाली दे रहे थे। अथर्व ने विरोध किया तब आरोपियों ने जानलेवा वार किया था। तब से निखिल नायडू फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर SP ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
बादशाह हलवाई मंदिर के पास से दबोचा
क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपी के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी कि वह बाइक MP 20 NP 3777 से ग्वारीघाट जाने वाला है। इस सूचना पर बादशाह हलवाई मंदिर के पास क्राइम ब्रांच ने ग्वारीघाट पुलिस की मदद से दबोच लिया। निखिल के खिलाफ ओमती थाने में बलवा व हत्या का प्रयास दर्ज है।
इस मामले में भी वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर दो हजार रुपए का इनाम था। वहीं मदनमहल थाने में भी उसके खिलाफ बलवा, हत्या के प्रयास और लूट के मामले दर्ज हैं। इस प्रकरण में भी वह फरार चल रहा था।